बागोड़ा पुलिस ने 3 लाख 67 हजार नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 25, 2025 • 8:36 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
बागोड़ा पुलिस ने 3 लाख 67 हजार नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
“बागोड़ा पुलिस ने 3 लाख 67 हजार नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 May 2025
https://www.ddthindi.com/bagoda-police-fake-currency-seizure-arrest-24-may-2025
Copied
बागोड़ा पुलिस ने 3 लाख 67 हजार नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया जब्त

जालोर. जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पौने चार लाख रुपए नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में 24 मई 2025 को थाना हल्का क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान सरहद तिलोडा बाईपास रोड पर एक मोटरसाईकिल पर जा रहे देताकला (सायला) निवासी हितेश कुमार पुत्र द्वारकाप्रसाद संत व जेसावास (बागोड़ा) निवासी दिनेश कुमार पुत्र हडमताराम मेघवाल के कब्जे से कुल 3 लाख 67 हजार 500 रूपये भारतीय जाली मुद्रा (नकली नोट) बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

विज्ञापन

आरोपी हितेश कुमार के कब्जे से 3 लाख रुपए, जिसमें 500 रूपये के 600 नोट व दिनेश कुमार के कब्जे से 500 रूपये के 135 नोट भारतीय जाली मुद्रा के बरामद किये गये। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जब्त की गई। भारतीय जाली मुद्रा बरामदगी का नोडल पुलिस थाना भीनमाल होने से भीनमाल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।

पहले भी जेल जा चुका हितेश

 हितेश कुमार के विरुद्ध पूर्व में भारतीय जाली मुद्रा के सम्बंध में एक मुकदमा बेगम बाजार पुलिस थाना हैदराबाद तेळंगाना में दर्ज है, उस मामले में वर्ष 2024 में चचलगुडा सेंट्रल जेल में करीब डेढ माह तक जेल में रहा है। वर्तमान में जमानत पर है तथा हितेश महाराष्ट्र के मुम्बई शहर के में जाली नोट के प्रकरण में वांछित है।

bolt Latest News

flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
NEW
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter