जालोर में भाजपा कार्यालय की सात साल पहले वसुंधरा सरकार में बनी थी चारदीवारी, अब भवन का हुआ शिलान्यास

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 27, 2026 • 6:23 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर में भाजपा कार्यालय की सात साल पहले वसुंधरा सरकार में बनी थी चारदीवारी, अब भवन का हुआ शिलान्यास
“जालोर में भाजपा कार्यालय की सात साल पहले वसुंधरा सरकार में बनी थी चारदीवारी, अब भवन का हुआ शिलान्यास”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/bjp-jalore-office-building-foundation-stone-laid-again-after-7-years
Copied
जालोर में भाजपा कार्यालय की सात साल पहले वसुंधरा सरकार में बनी थी चारदीवारी, अब भवन का हुआ शिलान्यास
  • भाजपा के जिला कार्यालय भवन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया वर्चुअल शिलान्यास
  • जोगेश्वर गर्ग ने कहा कार्यालय संस्कार का केंद्र बने, आलोचना का नहीं

जालोर. भारतीय जनता पार्टी जालोर के नए भवन का सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टोंक में आयोजित एक समारोह में वर्चुअल शिलान्यास किया। हालांकि जालोर में भाजपा कार्यालय का पूर्व करीब सात साल पहले भी शिलान्यास हो रखा था, जिसमें चारदीवारी बनी थी, लेकिन उसके बाद काम ठप पड़ा था। सोमवार को एक बार फिर शिलान्यास हुआ है और अब यह कार्यालय भवन बनकर तैयार होगा। 

भवन निर्माण समिति के संयोजक रविंद्रसिंह बालावत ने कहा कि पहले पार्टी कार्यालय किराए के भवनों में चले, जैसे जैसे जो जिलाध्यक्ष बने और जैसी जगह या व्यवस्था हुई मकान लेकर पार्टी का कार्यालय चलाया, लेकिन आज खुशी की बात है कि भाजपा का खुद का भवन बनकर अब जल्दी तैयार होगा। उन्होंने एक सुझाव भी दिया कि प्रदेश में विभिन्न जिलों में कार्यालय बन रहे हैं, जालोर में बनने वाले भवन में जालोर जिले की पहचान का उपयोग हो। कार्यक्रम को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि भाजपा कार्यालय के खुद का भवन बनेगा, पूर्व में भी किराए के भवन लेकर पार्टी की हर गतिविधि को संचालित किया है। गर्ग ने पूर्व जिलाध्यक्षों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पहले किराए के कार्यालय थे तो वहाँ ताला लग भी जाता था तो एक बार चलता, लेकिन अब खुद का भवन है इसमें ताला नहीं लगना चाहिए इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय नेगेटिव चर्चाओं और आलोचनाओं का केंद्र नहीं बनना चाहिए, कार्यालय संस्कार का केंद्र बनना चाहिए जो कार्यकर्ता कार्यालय में आए वो यहां से संस्कार लेकर जाए, यह हम सब की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि यह भवन अब जल्द बनकर तैयार हो, ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना खुद का भवन मिल सके जो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब वो पूरा होगा। कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि पार्टी का खुद का भवन बनने से प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मन से खुशी होगी, और हम सभी का प्रयास रहेगा कि जल्दी यह बनकर तैयार हो। पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि यह पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं का घर है। आज जिस भवन की नींव रखी जा रही है तो इससे प्रत्येक कार्यकर्ताओं को खुशी होगी कि उनके सपनों का भवन तैयार होगा और वे गर्व महसूस करेंगे।

कांग्रेस सरकार ने अटकाया था रोड़ा

दरअसल, शहर के धवला मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय भवन बनाने के लिए तत्कालीन जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत के नेतृत्व में बीजेपी ने धवला रोड पर केंद्रीय विद्यालय के आगे खातेदारी भखण्ड खरीदा था, जिसका 2018 में शिलान्यास किया गया था और उसके बाद करीब सात फीट तक चारदीवारी भी बन गई थी, लेकिन उसके बाद कांग्रेस सरकार ने प्रदेशभर में बीजेपी के कार्यालय के लिए आवंटित जमीन मामलों के काम अटका दिए थे, जिससे काम रुक गया और करीब सात साल बंद पड़ा रहा, अब भाजपा की सरकार में कार्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास एक बार फिर से किया गया।

विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय का सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल रूप से किया और जिला मुख्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कर किया। इस मौके मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी पटेल,पूर्व विधायक अमृता मेघवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानाराम चौधरी, प्रदेश सदस्य आवड़दान चारण,पूर्व जिला अध्यक्ष गेनाराम मेघवाल, भवन निर्माण के सह संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुणोत, सह संयोजक अमन मेहता, जिला कार्यालय मंत्री डिम्पल सिंह चौहान, पूर्व मंत्री धन्नाराम पुरोहित, भूपेंद्र देवासी, पुखराज वीराना समेत कई मौजूद थे।

विज्ञापन

इनका कहना है...

हमने खातेदारी जमीन लेकर 2018 में काम शुरू किया था, बाद में कांग्रेस सरकार ने काम अटका दिया। अब इसका शिलान्यास किया है। तीन मंजिला इस कार्यालय में प्रथम तल पर ऑफिस कक्ष बनेंगे। दूसरी मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल तथा तीसरी मंजिल पर आवास व रसोई बनेगी, जिसमें पार्टी के कोई उच्च पदाधिकारी आए तो ठहराव करने की सुविधा हो, कार्यालय में व्यवस्थित पार्किंग, सुरक्षा गार्ड आदि व्यवस्था रहेगी।

  • रविंद्रसिंह बालावत, संयोजक, कार्यालय भवन निर्माण समिति, जालोर

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter