मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुथार समाज के प्रतिनिधियों से की भेंट, समाज के विकास और कल्याण पर हुई विस्तृत चर्चा 

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 4, 2025 • 5:15 PM  0
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुथार समाज के प्रतिनिधियों से की भेंट, समाज के विकास और कल्याण पर हुई विस्तृत चर्चा 
“मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुथार समाज के प्रतिनिधियों से की भेंट, समाज के विकास और कल्याण पर हुई विस्तृत चर्चा ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Apr 2025
https://www.ddthindi.com/cm-bhajanlal-sharma-meets-suthar-community-discusses-welfare-and-development
Copied
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुथार समाज के प्रतिनिधियों से की भेंट, समाज के विकास और कल्याण पर हुई विस्तृत चर्चा 

देवेन्द्रराज सुथार, जालोर / जयपुर.  गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने निवास पर आयोजित स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम में सुथार समाज के गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर समाज की समस्याओं, विकास योजनाओं और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से समाज के प्रमुख प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए थे।

पाली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्वकर्मा सेवा संस्थान, बारवा (पाली) के अध्यक्ष हरिलाल विश्वकर्मा और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री से समाज के हित में आवश्यक योजनाओं के क्रियान्वयन, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, कौशल विकास, शिक्षा के प्रसार और समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक सरकारी सहयोग पर चर्चा की।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों को ध्यानपूर्वक सुना और समाज की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने समाज के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल दिया, जिससे उन्हें नए रोजगार के अवसर मिल सकें। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर समाज की एकजुटता और विकास के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मदन अजीत, जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार, पूर्व राष्ट्रीय प्रधान रविशंकर शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के कई दायित्वान कार्यकर्ता और समाज के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य भी उपस्थित रहे।  

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter