महिलाओं को जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें- जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 8, 2026 • 6:00 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
महिलाओं को जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें- जिला कलक्टर
“महिलाओं को जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें- जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/jalor-international-womens-day-district-event-2026
Copied
महिलाओं को जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें- जिला कलक्टर
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

जालोर. जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, जालोर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजेंद्र नगर स्थित जालोर क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के गावंडे ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं कि वे महिलाओं को जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें तथा देश की बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाएँ जिसके फलस्वरुप वे इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च एजुकेशन आदि क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करें।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अवसर पर डाॅ. मंजू मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति ऋण एवं कौशल संवर्धन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मां वाउचर योजना, बैंक सखी, ड्रोन दीदी, सखी वन स्टॉप सेंटर, राज कॉप सिटीजन एप आदि के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं। समारोह में मंजू सोलंकी ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हैं अतः हमारा कर्तव्य हैं कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं मंच मिले जिसके फलस्वरुप वे एस्ट्रोनोट सुनीता विलियम्स, उड़नपरी पी.टी. उषा, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम की तरह देश का नाम रोशन करें। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित राज कॉप एप्प के बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नन्ही बालिकाओं ने विभिन्न गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला उद्यमियों, महिला स्पोर्ट्स पर्सन, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं साथिन को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पुरस्कार एवं माता यशोदा पुरस्कार का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 4 से 8 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी कार्यक्रम, महिलाओं की उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा, आईसीडीएस के उप निदेशक अशोक विश्नोई, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कार्मिक, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी सहित महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित रही।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter