विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें- जालोर जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 20, 2026 • 6:09 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें- जालोर जिला कलक्टर
“विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें- जालोर जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
20 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-district-collector-review-meeting-flagship-schemes-implementation-instructions
Copied
विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें- जालोर जिला कलक्टर
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर . जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी व ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त गांव योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान , मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, कुसुम योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में नवीन परिवारों को जोड़ने एवं तथा राजीविका के तहत नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी एवं बैंक सखी कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही।

संपर्क पोर्टल पर परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter