नेपाल में खाई में गिरा प्लेन, अब तक 36 शव बरामद, विमान में सवार थे 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स

नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है। नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन बच्चों समेत 68 यात्री सवार थे। इस विमान में दो भारतीय नागरिकों समेत 11 विदेशी भी सवार थे।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 15, 2023 • 1:49 PM  0
विशेष
NEWS CARD
Logo
नेपाल में खाई में गिरा प्लेन, अब तक 36 शव बरामद, विमान में सवार थे 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स
“नेपाल में खाई में गिरा प्लेन, अब तक 36 शव बरामद, विमान में सवार थे 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/nationalnewsyeti-airline-plane-crashed-in-pokhara-the-plane-was-coming-from-kathmandu
Copied
नेपाल में खाई में गिरा प्लेन, अब तक 36 शव बरामद, विमान में सवार थे 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स

डेस्क न्यूज़- नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है। नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन बच्चों समेत 68 यात्री सवार थे। इस विमान में दो भारतीय नागरिकों समेत 11 विदेशी भी सवार थे। नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 36 शव बरामद किए गए हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग भी बुला ली. प्रधानमंत्री प्रचंड की अध्यक्षता में हुई इमरजेंसी बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

विमान में सवार थे 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स

जानकारी के मुताबिक यति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे। विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था किक्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि विमान में 68 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता ने ये भी कहा है कि अभी तक 16 शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ। ये विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया।

हादसे की खबर पर एयरपोर्ट और एयरलाइंस के साथ ही सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। मौके पर नेपाली सेना के साथ ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी भेजा गया है। हादसे के काफी देर बाद तक मौके से धुंए का गुबार उठता नजर आया। रेस्क्यू टीम ने अब तक 36 शव बरामद कर लिए हैं।

विमान में 5 भारतीय भी सवार थे 

इस विमान में 53 नागरिकों के साथ ही पांच भारतीय, रूस के चार, आयरलैंड का एक, कोरिया के दो, अर्जेंटीना और फ्रांस के एक-एक नागरिक सवार थे. नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ये जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि कुल 68 यात्रियों में 6 बच्चे भी शामिल हैं. यति एयरलाइंस की ओर से भी विमान में सवार सभी यात्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री प्रचंड और गृह मंत्री रवि लामिछाने इमरजेंसी मीटिंग के बाद सीधे काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पहुंचे. पीएम प्रचंड और गृह मंत्री रवि लामिछाने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे कंट्रोल रूम में पहुंचे. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री त्रिभुवन एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम में पहुंचकर ताजा हालात पर नजर रखे हुए हैं।

विमान में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि विमान हादसा मौसम नहीं बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ये भी कहा गया है कि विमान के पायलट ने एटीसी से लैंडिंग के लिए परमिशन ले ली थी। पोखरा एटीसी की ओर से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना हुई, ये बात नहीं कही जा सकती।

न्यूज़ सोर्स - आज तक

यह भी पढ़े - दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने का आदेश, भाजपा के खिलाफ विरोध में उतरी आप

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter