नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में बैठी महिला पर कर दिया पेशाब, एयर इंडिया पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि हर कोई देखता रह गया। उसने बिजनेस क्लास में बैठी एक 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया। आरोप है कि महिला की शिकायत के बाद भी केबिन क्रू मेंबर्स की ओर से व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 4, 2023 • 11:07 AM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में बैठी महिला पर कर दिया पेशाब, एयर इंडिया पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
“नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में बैठी महिला पर कर दिया पेशाब, एयर इंडिया पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/newsnational-an-drunk-male-passenger-urinated-on-a-female-co-passenger-in-air-india-business-class
Copied
नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में बैठी महिला पर कर दिया पेशाब, एयर इंडिया पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

डेस्क न्यूज़- न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि हर कोई देखता रह गया। उसने बिजनेस क्लास में बैठी एक 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया। आरोप है कि महिला की शिकायत के बाद भी केबिन क्रू मेंबर्स की ओर से व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखा है, तब जाकर मामले की जांच शुरू हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 26 नवंबर, 2022 की है। महिला ने अपने पत्र में लिखा कि विमान में क्रू मेंबर्स कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए सजग नहीं थे। उन्होंने कहा, एयरलाइंस की तरफ से उनकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

क्या है पूरा मामला 

महिला ने अपने पत्र में बताया कि वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थीं। लंच के बाद विमान की लाइट बंद कर दी गई। इसी दौरान नशे में धुत व्यक्ति उनकी सीट के पास आया और मुझपर पेशाब कर दी। इसके बाद भी वह व्यक्ति मेरे पास ही खड़ा रहा। सहयात्री के कहने के बाद वह वहां से हटा। महिला ने बताया, घटना के बाद उसके कपड़े, बैग, जूते पेशाब से पूरी तरह भीग चुके थे। उन्होंने इस बारे में क्रू मेंबर्स को जानकारी दी, जिसके बाद एयर होस्टेस आईं और डिसइनफ्कटेंट छिड़क कर चली गईं। थोड़ी देर बाद उन्होंने एक जोड़ी पायजामा और डिस्पोजेबल चप्पल दिया गया। महिला ने बताया, पेशाब करने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया। 

टाटा ग्रुप के चेयरमैन को पत्र लिखे जाने के बाद एयर इंडिया एक्शन के मूड में आ गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा एयर इंडिया की ओर से घटना की जांच के लिए आंतरिक समिति का भी गठन किया गया है और पुरुष यात्री को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की सिफारिश की गई है।

न्यूज़ सोर्स - अमर उजाला

bolt Latest News

flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
NEW
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
flash_on
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़े- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा - बोलने की आजादी पर नहीं लगा सकते पाबंदी, मंत्रियों की बेतुकी बयानबाजी के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter