बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 10, 2026 • 6:02 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर
“बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/d73ca4
10 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/d73ca4
Copied
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर । जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने राज्य सरकार की विभिन्न बजट घोषणा वर्ष 2025-26 व 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। 

विज्ञापन

उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत बागोड़ा तहसील की ग्राम पंचायत बागोटी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, जालोर से झालावाड़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, 5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत में अटल प्रगति पथ निर्माण, केशवना में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

हरियालो राजस्थान के तहत करें सघन वृक्षारोपण

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागों को ‘हरियालो राजस्थान- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यानुसार पौधारोपण करने तथा प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से करवाने के निर्देश दिए।

संपर्क पोर्टल पर परिवादों का करें त्वरित निस्तारण

ज़िला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, वन विभाग के एसीएफ भंवर सिंह सोढा, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, आईसीडीएस के उपनिदेशक अशोक बिश्नोई सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter