संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जालोर में कांग्रेस की 24 को बैठक

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 23, 2026 • 6:24 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जालोर में कांग्रेस की 24 को बैठक
“संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जालोर में कांग्रेस की 24 को बैठक”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/sangathan-badhao-loktantra-bachao-abhiyan-jalore-mein-congress-ki-baithak-24-april
Copied
संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जालोर में कांग्रेस की 24 को बैठक

जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार सुबह 11 बजे संग़ठन जिला प्रभारी सुमन यादव के मुख्य आतिथ्य, सह प्रभारी दिलीप चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में रखी गई है।

विज्ञापन

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक के पश्चात पीसीसी के निर्देशानुसार महिला आरक्षण पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ दोपहर 1.30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में जिला प्रभारी सुमन यादव एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। जिससे जनता को सच्चाई बताई जाएगी, और भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सदैव महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, और 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुए विधेयक के तहत तुरंत महिलाओं को उनका हक़ एवं आरक्षण देने की मांग करती है, जबकि भाजपा इसे परिसीमन और जनगणना की शर्तों में उलझाकर टाल रही है।

कुम्पावत ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया गया है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

bolt Latest News

flash_on
पाणवा को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, विधायक राजपुरोहित ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास
NEW
flash_on
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
flash_on
जालोर शहर बचाओ विकास समिति के समर्थन से 12 जनों ने पार्षद पद के लिए भरे नामांकन
flash_on
 पूर्व सरपंच सहित 13 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
flash_on
नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए विमला विश्नोई को जालोर महिला मोर्चा जिला प्रभारी की दी जिम्मेदारी
flash_on
जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल व पति बाबूलाल के रिश्ते में क्यों पड़ी दरार, जानिए पूरी कहानी...

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई,भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़,रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी,पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी,प्रदेश एवम जिलापदाधिकारीगण,ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, वर्तमान एवम पूर्व जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ काँग्रेसजन,मंडल अध्यक्षगण,वार्ड एवम बूथ अध्यक्षगण,अग्रिम संगठन एवम प्रकोष्ठ विभाग के जिलाध्यक्ष एवम पदाधिकारियों सहित तमाम काँग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter