जन उपयोगी सेवाओं के मामलों में लोगों को शीघ्र राहत दें: उमेश वीर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 9, 2026 • 5:32 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जन उपयोगी सेवाओं के मामलों में लोगों को शीघ्र राहत दें: उमेश वीर
“जन उपयोगी सेवाओं के मामलों में लोगों को शीघ्र राहत दें: उमेश वीर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/umesh-veer-directs-officials-to-ensure-quick-relief-in-public-utility-service-cases-in-jalore
Copied
जन उपयोगी सेवाओं के मामलों में लोगों को शीघ्र राहत दें: उमेश वीर
  • विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक

जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने मंगलवार को जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित स्थाई लोक अदालत के प्रचार प्रसार को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित छोटी छोटी समस्याओं वाले प्रकरणों में लोगों की समस्याओं का समाधान मन लगाकर करें और उन्हें शीघ्र राहत देने की कोशिश करें ताकि इस प्रकार के प्रकरणों में लोगों को शीघ्र लाभ मिल सकें।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर भी स्थाई लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जावे एवं स्थाई लोक अदालत के फायदों के बारे में आमजन को बताया जावे। उन्होंने कहा कि कई बार छोटी समस्याओं बिजली, पानी, सीवरेज आदि समस्या के लिए भी लोग बार बार चक्कर लगाते है और समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं हो पाता है जिससे लोग परेशान रहते है उन्होंने ऐसी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान किया जावे। इस दौरान सचिव ने स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्थाई लोक अदालत में आने वाले प्रकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्थाई लोक अदालत के प्रकरणों को निस्तारण करवाने में रुचि दिखाने का आह्वान किया ताकि लंबित प्रकरण आपसी समझौते के माध्यम से सुलझ सकें। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघारिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भैराराम जानी, लीड बैंक अधिकारी रमेश कुमार, विद्युत निगम के एक्सईएन धर्मेन्द्र प्रजापति, पोस्ट मास्टर फूलाराम सोलंकी, जलदाय विभाग के एईएन मुकेश कुमार, नगर परिषद के जेएलओ नरेंद्रसिंह, बीमा निगम के मूलशंकर आदि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter