विहिप की मांगों को विधेयक में किया शामिल, जालोर में नहीं है कोई डिस्टर्ब एरिया - नरेश बोहरा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 9, 2026 • 6:35 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
विहिप की मांगों को विधेयक में किया शामिल, जालोर में नहीं है कोई डिस्टर्ब एरिया - नरेश बोहरा
“विहिप की मांगों को विधेयक में किया शामिल, जालोर में नहीं है कोई डिस्टर्ब एरिया - नरेश बोहरा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/vhip-demands-included-bill-jalore-naresh-bohra
Copied
विहिप की मांगों को विधेयक में किया शामिल, जालोर में नहीं है कोई डिस्टर्ब एरिया - नरेश बोहरा
  • विहिप के सह प्रचार मंत्री की प्रेसवार्ता

जालोर. विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त के सह प्रसार प्रचार मंत्री नरेश बोहरा ने सोमवार को जालोर में एक स्थान पर प्रेसवार्ता कर हाल ही में राज्य सरकार द्वारा लाए गए विधेयक में विहिप की मांगों को शामिल करने का दावा किया, साथ ही कहा कि जालोर में फिलहाल कोई डिस्टर्ब एरिया नहीं है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अशांत क्षेत्र में स्थाई निवासियों व किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विधायक 2026 का विश्व हिंदू परिषद स्वागत करता है। प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव व सौहार्द बनाए रखने व जनजीवन संतुलन से उत्पन्न संभावित अशांति को रोकने में यह विधेयक कारगर साबित होगा। उन्होंने शांतिप्रिय समाज के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया है। विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत शहर प्रचार प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा ने जालोर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह विधेयक उन क्षेत्रों में सामाजिक धार्मिक संतुलन से उपजे तनाव, अवैध कब्जा, जबरन पलायन तथा सामाजिक स्थिरता को रोकने में प्रभावी सिद्ध होगा। इससे उन क्षेत्रों के स्थाई निवासियों एवं किराएदारों के संवैधानिक व्वैधानिक अधिकारों को संरक्षण मिलेगा और प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विधेयक की मांग विहिप लंबे समय से कर रही थी, राजस्थान में योजनाबद्ध रूप से ऐसे अनेक क्षेत्र विकसित हुए हैं जहां धार्मिक संतुलन स्थापित कर अन्य समुदाय को पलायन हेतु मजबूर किया गया। कई स्थानों पर लोगों की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किए गए तथा उन्हें न्यूनतम मूल्य पर संपत्ति बेचने के लिए विवश किया गया।उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे 86 ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं, जालोर में ऐसा कोई स्थान नहीं है। इस विधेयक के लागू होने से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी, बाजार मूल्य से कम पर बेचान नहीं हो सकेगा। इन स्थानों पर बेचान से पहले जिला कलेक्टर को आवेदन करना होगा। इस दौरान दिनेश जीनगर व ओटाराम सोलंकी मौजूद रहे।

190 प्रखंडों में होंगे रामोत्सव

बोहरा ने बताया कि विहिप की ओर से 19 मार्च से रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर प्रान्त के 190 प्रखंडों में आयोजन होगा। इसके लिए कमेटियां बनाई जा रही है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter