केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 9, 2026 • 5:56 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर
“केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/weekly-review-meeting-budget-implementation-jalore
Copied
केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर . जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  बैठक में डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 व 2025-26 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। 

विज्ञापन

उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत सायला तहसील की ग्राम पंचायत उनड़ी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, नून ग्राम में एयर स्ट्रिप की मरम्मत, रख रखाव एवं उन्नयन कार्य, जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, केशवना में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित, ज़िला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा, वन विभाग के एसीएफ भंवर सिंह सोढ़ा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter