राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमारी व भीनमाल के बीएलओ ओमप्रकाश सम्मानित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 25, 2026 • 5:55 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमारी व भीनमाल के बीएलओ ओमप्रकाश सम्मानित
“राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमारी व भीनमाल के बीएलओ ओमप्रकाश सम्मानित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/assistant-electoral-registration-officer-blo-honoured-16th-national-voters-day-jalore
Copied
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमारी व भीनमाल के बीएलओ ओमप्रकाश सम्मानित
  • 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

जालोर । 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला परिषद सभा भवन, जालोर में ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ की थीम व एवं टैग लाईन सिटीजन एट दी हार्ट ऑफ इण्डियन डेमोक्रसी पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा भीनमाल विधानसभा क्षेत्र की सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमारी व भीनमाल विधानसभा के भाग संख्या 119 के बीएलओ ओमप्रकाश को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह््वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सूची की महत्वता की जानकारी दी। 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 बीएलओ व सुपरवाईजर को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान एसआईआर से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने पर आहोर विधानसभा क्षेत्र में नोसरा के पर्यवेक्षक गणपतसिंह देवड़ा, भाग संख्या 190 की बीएलओ श्रीमती ज्योति गौर, भाग संख्या 150 के बीएलओ प्रकाश कुमार माली व भाग संख्या 143 के बीएलओ गोपाल शर्मा, जालोर विधानसभा क्षेत्र में बिशनगढ़ के पर्यवेक्षक तेजाराम बालोत, भाग संख्या 239 के बीएलओ सूर्यवीरसिंह जोधा, भाग संख्या 130 के बीएलओ जेताराम व भाग संख्या 317 के बीएलओ कांतीलाल, भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 144 के बीएलओ जगदीश प्रसाद विश्नोई, भाग संख्या 295 के बीएलओ भगाराम, भाग संख्या 71 के बीएलओ रावताराम व भाग संख्या 268 के बीएलओ तगाराम, सांचौर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 90 के बीएलओ अशोक कुमार, भाग संख्या 11 के बीएलओ सवाराम चौधरी, भाग संख्या 237 के बीएलओ वरजांगाराम व पर्यवेक्षक हीराराम तथा रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक सोमाराम विश्नोई, भाग संख्या 164 के बीएलओ भलाराम चौधरी, भाग संख्या 263 के बीएलओ दुर्जन सिंह व भाग संख्या 67 के बीएलओ सुरेश कुमार को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ईएलसी महाविद्यालय वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर व श्री रघुनाथ विश्नोई मेमोरिया कॉलेज रानीवाड़ा तथा ईएलसी विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेबारियों की ढाणी भीनमाल व केशव विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सांथू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई गई शपथ

 जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। 

 कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जालोर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी मनोज चौधरी ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर आभार ज्ञापित किया।  

 इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मुनेश मीणा, चुनाव शाखा के शंभुसिंह, बाबुलाल, रवि कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक सहित बीएलओ, सुपरवाईजर व कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter