बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 वारदातें कबूली, दो गिरफ्तार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 28, 2026 • 6:23 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 वारदातें कबूली, दो गिरफ्तार
“बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 वारदातें कबूली, दो गिरफ्तार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/bike-theft-gang-busted-in-bagoda-two-arrested-12-cases-solved
Copied
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 वारदातें कबूली, दो गिरफ्तार
  • बागोडा पुलिस ने कार्यवाही कर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया

जालोर. जिले के बागोड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अलग अलग 12 वारदातें करना कबूल किया है। एसपी शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देशन में सम्पति संबंधी अपराधों में कमी लाने एवं प्रकरणों में वांछित चोर/नकबजनों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बागोड़ा थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में 17 अप्रैल 2026 को इम्तियाज खा पुत्र शेरु खा मुसलमान निवासी तासखाना बावडी (जालोर) हाल निवासी बागोडा पुलिस थाना बागोडा ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की गई कि उसकी एसी सर्विस एण्ड रिपेयर की दुकान कस्बा बागोडा से 7 अप्रैल 2026 को उसकी मोटर साईकिल को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वांछित वाहन चोर गिरोह जो लगातार वाहन चोरी की वारदातो में शरीक होने के कारण फरार आरोपीगणों को थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा मुखबीर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु की।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना पर गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर व गुप्त आसूचना के आधार पर आरोपी वरियाम खां, आसूखां को दस्तयाब कर करीबन एक दर्जन मोटरसाईकल चोरी की वारदातोंका खुलासा किया। आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान एवं बरामदगी जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा विभिन्न स्थानों, दुकानों व घरों के आगे खड़े किए गए वाहनों की रैकी करके अपने टीम सदस्यो के साथ मिलकर रात में मोटरसाईकिलो के "हैडल लॉक मास्टर की" से तोड़कर चोरी करके वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में वरियाम खां पुत्र शफी मोहम्मद सिंधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा व आसू खांन पुत्र वशीर खां सिंधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया है। वहीं पहाडुखां उर्फ इकबालखां पुत्र शफी मोहम्मद सिधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा, शौमत खां पुत्र शफी मोहम्मद सिधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा फरार चल रहे हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों द्वारा वारदातें स्वीकार 

कस्बा जीवाणा से टायर पंचर की दूकान के आगे से 2.4.2026 रात में मोटरसाइकिल चुराकर ले जाना, सरहद ईटवाया पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा से शीतला सप्तमी की रात को सडक के किनारे गेट के पास खडी मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, भारतमाला रोड एनजी कैम्प सरहद पादरू पुलिस थाना सिवाना से करीबन 20 दिन पूर्व रात में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, गांव उमसर गोलिया पुलिस थाना सिवाना से जनवरी माह में रात्री में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, कस्बा सिवाना मीठोडा रोड पुलिस थाना सिवाना से रात्री में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, कस्बा जीवाणा पुलिस थाना सायला से 2.9.2025 को घर के आगे खडी मोटरसाईल रात्री मे चुराकर ले जाना, कस्बा कुडंल सरियादेवी मंदिर पुलिस थाना सिवाना से 11.01 2026 को रात्री मे मंदिर के आगे खडी मोटरसाईल चुराकर ले जाना, गांव आलवाडा पुलिस थाना सायला से दिनांक 28.12.2025 को मोटर रिवाईडिंग दूकान के आगे खड़ी मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, गांव इन्द्राणा पुलिस थाना सिवाना से अक्टूबर-नवम्बर 2025 को घर के आगे खडी मोटरसाईल रात्री मे चुराकर ले जाना, गांव थापन पुलिस थाना सिवाना से माह जनवरी 2026 को हाईवे बालोतरा-सिवाना मुख्य सडक घर के सामने खड़ी मोटरसाईकल रात्री में चुराकर ले जाना, पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा हल्का क्षेत्र से करीबन चार माह पूर्व फरार आरोपी पहाडुखां उर्फ इकबालखां द्वारा मोटरसाईकिल रात मे चुराकर ले जाने की वारदातें कबूल की है।

bolt Latest News

flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
NEW
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter