एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 18, 2026 • 6:11 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
“एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/acb-jalore-files-chargesheet-in-sirohi-municipal-council-recruitment-case
Copied
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया

जालोर. सिरोही नगरपरिषद से सम्बंधित एक मामले में एसीबी जालोर ने दस आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2014 मे नगर परिषद सिरोही के तत्कालीन आयुक्त लालसिंह राणावत द्वारा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों/नियमों के विरुद्ध नगर परिषद सिरोही में विभिन्न पदों यथा वाहन चालक, जेसीबी ऑपरेटर, बागवान, सफाई निरीक्षक इत्यादि पर अपने पद का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध गलत तरीके से नियुक्ति देकर राजकोष को अनुचित आर्थिक हानि पहुंचाने पर तत्समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राज. जयपुर द्वारा प्राथमिक जाँच के सत्यापन पर प्रकरण दर्ज किया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया गया।

विज्ञापन

जिसमे आरोप प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी लालसिंह राणावत तत्कालीन आयुक्त नगर परिषद सिरोही हाल सेवानिवृत एवं दिनेश कुमार पुत्र सकाराम निवासी सिरोही, जयन्तीलाल पुत्र चुन्नीलाल, लादाराम पुत्र सादलाराम, जवानाराम पुत्र छोगाराम, प्रवीण कुमार दूलानी पुत्र लालचन्द दुलानी निवासी सुमेरपुर, ईश्वरलाल पुत्र गोपीलाल, भलाराम पुत्र प्रभूराम निवासी जीवदा तहसील बाली जिला पाली, भंवरसिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी सेणा तहसील बाली जिला पाली एवं शारदा पत्नि धर्माराम निवासी सिरोही के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश, विशिष्ठ न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामलात पाली के समक्ष मय आरोपीगण के चार्जशीट पेश की गई।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter