कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 26, 2025 • 7:36 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी
“कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 May 2025
https://www.ddthindi.com/fruit-ripening-chemical-check-campaign-jalore-may-2025
Copied
कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी

जालोर. आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा मानको को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार कृत्रिम रूप से फलों को पकाने की प्रक्रिया के विरुद्ध जांच एवं नमूनीकरण के लिए सघन अभियान 24 मई से 30 मई 2025 तक चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्तसिंह ने बताया को गर्मी के मौसम के दौरान कुछ फलों को कृत्रिम पकाने या संरक्षण के लिए नॉन परमिटेड रसायन का उपयोग किये जाने की संभावना होती है। आमजन को फल खरीदते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे आम जिन्हे कैल्सियम कार्बाइड, केला जिसे रसायन द्वारा से कृत्रिम रूप से पकाया जाता है, वही तरबुज एवं खरबूजे जिन्हे सिंथेटिड या रसायनिक संरक्षण पाए जाते है तथा अंगुर एवं सेब जिन पर अत्यधिक वैक्स कोटिंग या किटनाशक अवशेष मौजूद रहते है इस प्रकार कृत्रिम रूप से बनाए फल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 में उल्लंघन की श्रेणी में आते है इन फलों के सेवन से तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव, कैंसर, त्वचा संबधित रोग, पेट की बीमारियां जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को कान्हडेदव कृषि उपज मण्डी जालोर में संचालित फर्म / गोदामों का औचक निरीक्षण कर आम, कैला, अंगूर, सेब, पपीता एवं हरिदेव जोशी सर्किल स्थित रिटेल विक्रेता दुकानों से तरबूज एवं मौसमी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। इससे पूर्व शनिवार को सब्जी मण्डी आहोर के होलसेल फ्रूट विक्रेता आशापुरा सोनाणा खेतलाजी फ्रुट भण्डार एवं मैसर्स नरपतलाल शंकरलाल अमराजी फ्रूट भण्डार का निरीक्षण कर फल एवं सब्जीयों के नमूने लिए गए। वहीं विक्रय के लिए प्लास्टिक के कैरेट में रखे गए सड़े गले अनुमानित 70 किलो फ्रूट विक्रेता की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट करवाया गया साथ ही लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter