जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने किया पदभार ग्रहण

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 3, 2025 • 6:26 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने किया पदभार ग्रहण
“जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने किया पदभार ग्रहण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
3 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-congress-district-president-ramila-meghwal-takes-charge
Copied
जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने किया पदभार ग्रहण

जालोर. जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन जालोर में बुधवार को संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, वैभव गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सरोज चौधरी, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सवाराम पटेल, प्रदेश सचिव शहजाद अली सैय्यद उपस्थित रहे।

विज्ञापन

पदभार ग्रहण के पश्चात आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की विस्तारित बैठक राजीव गांधी सभागार में हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल व उनकी टीम को एवं जालोर के राजीव गांधी भवन के निर्माण के लिए मेघवाल एवं पूर्व राज्यमंत्री पुखराज पाराशर के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल व जुल्फीकार अली ने प्रस्तुत किया। उसके बाद भंवरलाल मेघवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमीला मेघवाल को राजीव गाँधी भवन की चाबियां एवं कार्यवाही रजिस्टर सुपुर्द किये।

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए वैभव गहलोत ने पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल को धन्यवाद दिया और नवनियुक्त अध्यक्ष रमीला मेघवाल को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें नई चुनौतियो का सामना करना पड़ेगा, उसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को कमर कसनी होगी। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका अदा करने का आव्हान किया। उन्होने 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड" महारैली में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से अविलम्ब ब्लॉक / मंडल की बैठकें आयोजित कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने हेतु अनुरोध किया। उन्होनें कहा कि भाजपा के दो वर्ष के शासन में सिवाय नाम बदलने एवं हमारी सरकार के विकास कार्यों को बंद करने के अलावा कोई काम नहीं किया। प्रत्येक कांग्रेसजन का दायित्व हैं कि वे जनसमस्याओं के निराकरण में अपनी भागीदारी निभाएँ। भंवरलाल मेघवाल ने अपने कार्यकाल में हुए संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी कांग्रेसजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व राज्यमंत्री पुखराज पाराशर, सरोज चौधरी ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेगी।

अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया हैं, मैं उस पर पूरी लग्न व मेहनत से कार्य करूंगी। उन्होनें कांग्रेसजनों से कहा कि वे संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दे। आने वाले समय में पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं, उस पर अभी से हमें तैयारी करनी होगी।

साथ ही वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देना पडेगा। मेघवाल ने 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली महारैली में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजनों को भाग लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि हम सभी कंधे से कंधे मिलाकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

विज्ञापन

 कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरुपालसिंह दांसपा, पीसीसी सचिव शहजाद अली सैय्यद, वरिष्ठ कांग्रेसी ईशराराम विश्नोई, बाघसिंह पुनक, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, अजा जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, शिक्षण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ केसाराम मेहरा, लक्ष्मण सांखला, बसंत सुथार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मीणा, जुल्फीकार अली भूट्टो, कैलाश शर्मा, स्थानीय निकाय जिलाध्यक्ष हीरालाल बोहरा, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, गजेन्द्रसिंह डोडीयाली, सवाईसिंह चम्पावत, जीवाराम चौहान, वरदाराम माली, शैलेष देवासी, जिला परिषद सदस्य रामाराम चौधरी, प्रवीण विश्नोई, पुखराज विश्नोई पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, प्रवासी बिशनसिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कामिनी शर्मा, गीताश्री मेघवाल, शीला चौधरी, जुबैदा बानो, बिरबल विश्नोई, मदनलाल दहीया, इकबाल खान, नगर अध्यक्ष मुमताज अली सैय्यद, लालसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मीकांत दवे, रमेश सोलंकी, किशनाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनील पंडत, देवेन्द्रसिंह पौसाणा, नरपतसिंह देवडा, कृष्ण कुमार मेघवाल, लालसिंह मूंडवा,विनय व्यास, श्रवण ढाका, सुरेश मेघवाल, महेन्द्रपालसिंह चेकला, मणीलाल विश्नोई, फतूराम मेघवाल, पूर्व प्रधान पदमाराम सरगरा,उम्मेद सिंह चारण, जोगाराम सरगरा,महेन्द्र सोनगरा,ईश्वर सिंह बालावत, कानाराम सिंघल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter