जालोर जिला मुख्यालय पर हवाई हमले और आगजनी की हुई मॉकड्रिल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 24, 2026 • 6:10 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर जिला मुख्यालय पर हवाई हमले और आगजनी की हुई मॉकड्रिल
“जालोर जिला मुख्यालय पर हवाई हमले और आगजनी की हुई मॉकड्रिल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-jila-mukhyalay-par-hawai-hamle-aur-aagjani-ki-mockdrill
Copied
जालोर जिला मुख्यालय पर हवाई हमले और आगजनी की हुई मॉकड्रिल

जालोर । जिला मुख्यालय पर हवाई हमले और आगजनी की मॉकड्रिल के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु तथा 11 लोग घायल हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन सहित पुलिस प्रशासन, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। प्रशासन ने स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। यह पूरा घटनाक्रम एक मॉकड्रिल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों, समन्वय और त्वरित कार्यवाही का परीक्षण करना था। मॉकड्रिल के माध्यम से आमजन को भी आपदा के समय सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter