खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को लॉच किया। उन्होंने मशाल (स्मार्ट टॉर्च) को  रवाना किया।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 8, 2023 • 6:06 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: मुख्यमंत्री चौहान
“खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: मुख्यमंत्री चौहान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/khelo-india-youth-games-created-sports-environment-in-the-state-chief-minister-chouhan
Copied
खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: मुख्यमंत्री चौहान
खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन माह है। इस माह हो रहे कई कार्यक्रम से मध्यप्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेलमय वातावरण बना है। वास्तव में खेल जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल है। मैं खिलाड़ियों से आहवान करता हूँ कि खूब पढ़ो और खेलो भी। खेलों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान शौर्य स्मारक में यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल को खेलों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय और ओलम्पिक खेलों में जीत कर आएगा राज्य सरकार की ओर से उसे 5 लाख रूपए प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भी केरियर होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश इस आयोजन में एक नया इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रदेश खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का अद्भुत कार्यक्रम होगा। प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश आगे रहे इसलिए यहाँ के खिलाड़ी अभी से प्रेक्टिस करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खूब खेलो और जीतो।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश खूबसूरत और विविधताओं से भरा हुआ है। प्रदेश को महाकाल का भरपूर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत की युवा शक्ति को साथ लेकर यंग इंडिया से स्पोर्टस इंडिया बनाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान और खेल मंत्री के प्रयास से बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों को मध्यप्रदेश से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिए। केन्द्र सरकार मिशन खेलो से देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य कर रही है। केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार का खेलो इंडिया पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा। इसमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ेंगे। यह एक इतिहास रचेगा।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में हम जीरो से हीरो बन रहे हैं। भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना खेलों को गाँव-गाँव पहुँचाना है।

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

मुख्यमंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को लॉच किया। उन्होंने मशाल (स्मार्ट टॉर्च) को  रवाना किया। आकाश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश देने के लिए लेजर प्रदर्शन हुआ और वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter