लालभाकरी स्कूल परिसर में सुंदर कमल जल मंदिर का किया लोकार्पण, भामाशाह भेरुमल भंडारी ने करवाया निर्माण 

लालभाकरी स्कूल परिसर में सुंदर कमल जल मंदिर का किया लोकार्पण, भामाशाह भेरुमल भंडारी ने करवाया निर्माण 

जालोर. जिला मुख्यालय के निकट राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय लालभाकरी परिसर में गुरुवार को सुंदर कमल जल मंदिर प्याऊ का लोकार्पण श्रीमती सुंदर देवी पत्नी रतन चंद एवं श्रीमती कमला देवी पत्नी हस्तीमल की स्मृति में भामाशाह भैरूमल निर्मला भंडारी परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड अध्यक्ष मोहन पाराशर ने कहा कि प्याऊ का निर्माण करना पुनीत कार्य है। वो भी ग्रामीण व दूर दराज इलाके में एक विद्यालय के पास प्याऊ का निर्माण किया जाता है तो उससे बेहतर सेवा का कोई कार्य नहीं।

विज्ञापन

भामाशाह एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैरूमल जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में धन अर्जन के साथ-साथ धन को सेवा कार्य में समर्पित करना चाहिए। चाहे धन का वह कितना भी प्रतिशत हो। जिसकी जितनी शक्ति, उतना मानव और प्राणी सेवा में जरूर खर्च करना चाहिए। इस मौके पर नोडल अधिकारी विजय सिंह, डाइट के उपप्राचार्य शांतिलाल दवे, जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक परमानंद भट्ट, रोटरी क्लब जालोर के सचिव हितेश प्रजापत, अधिवक्ता योगेश दवे, कमलेश सोनी, कैलाश सुथार, तरुण सिद्धार्थ, नितेश भटनागर, प्रकाश प्रजापत, गजेंद्रसिंह बादनवाड़ी, प्रेमसिंह कानीवाड़ा, ओमप्रकाश माली और राजू सोनी ने भी भामाशाह द्वारा किए कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में लालभाकरी विद्यालय के अध्यापक पूर्णप्रकाश नाग, थानाराम, ओमप्रकाश राजपुरोहित, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार दवे, तुषार दवे समेत लालभाकरी के ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

इस दौरान भामाशाह परिवार के निर्मला देवी, भैरूमल भंडारी, नरेश भंडारी, महेंद्र भंडारी, महावीर भंडारी, राजेश भंडारी, उत्तम भंडारी, सुमेर भंडारी, महेंद्र भंडारी एम, कैलाश भंडारी, नरपत भंडारी और सुरेश भंडारी समेत कई लोग मौजूद थे। भामाशाह परिवार ने विद्यालय को आगे भी पूर्ण सहयोग एवं स्पोर्ट्स गतिविधि प्रोत्साहन हेतु सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया।