पंजाब-हरियाणा सीएम के घर के पास मिला बम, दोनों राज्यों की पुलिस में हड़कंप, आर्मी करेगी डिफ्यूज

चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क आम के बाग में सोमवार दोपहर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह VVIP इलाका है। जहां नजदीक में ही पंजाब के CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का सरकारी आवास है। यही नहीं, इसकी कुछ दूरी पर हेलीपेड है, जहां CM भगवंत मान का हेलिकॉप्टर उतरता है। बम की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम बम और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची। बम को चारों तरफ से कवर करने के बाद आर्मी बुलाई गई है। आर्मी की टीम इसे कल डिफ्यूज करेगी।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 2, 2023 • 10:23 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
पंजाब-हरियाणा सीएम के घर के पास मिला बम, दोनों राज्यों की पुलिस में हड़कंप, आर्मी करेगी डिफ्यूज
“पंजाब-हरियाणा सीएम के घर के पास मिला बम, दोनों राज्यों की पुलिस में हड़कंप, आर्मी करेगी डिफ्यूज”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/localchandigarhnewsbomb-found-near-punjab-cm-bhagwant-mann-residence-in-chandigarh-latest-news
Copied
पंजाब-हरियाणा सीएम के घर के पास मिला बम, दोनों राज्यों की पुलिस में हड़कंप, आर्मी करेगी डिफ्यूज
Photo Credit | Rajasthan Patrika

डेस्क न्यूज़- चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क आम के बाग में सोमवार दोपहर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह VVIP इलाका है। जहां नजदीक में ही पंजाब के CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का सरकारी आवास है। यही नहीं, इसकी कुछ दूरी पर हेलीपेड है, जहां CM भगवंत मान का हेलिकॉप्टर उतरता है। बम की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम बम और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची। बम को चारों तरफ से कवर करने के बाद आर्मी बुलाई गई है। आर्मी की टीम इसे कल डिफ्यूज करेगी। वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर भी बम बरामदगी वाली जगह पर पहुंच गए हैं।
बम मिलने का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें सबसे पहले मौके पर पहुंची। नजदीक में 2 मुख्यमंत्रियों का घर होने की वजह से पंजाब और हरियाणा पुलिस के अफसर भी वहां पहुंच चुके हैं। बम मिलने का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें सबसे पहले मौके पर पहुंची। नजदीक में 2 मुख्यमंत्रियों का घर होने की वजह से पंजाब और हरियाणा पुलिस के अफसर भी वहां पहुंच चुके हैं।

एहतियात बरत रही पुलिस

बम का जिंदा होने की वजह पुलिस ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए। बम को फाइबर के ड्रम में रख दिया गया है। इसके चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए हैं, ताकि फटने की सूरत में इससे आसपास के इलाकों को नुकसान न पहुंचे। कोई भी व्यक्ति बम के नजदीक न जाए, इसके लिए चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई है। बम को फाइबर ड्रम में डाल दिया गया है। जिसके बाद उसके आसपास सैंड बैग लगा दिए गए हैं ताकि अगर बम किसी वजह से फटे तो इससे आसपास के इलाकों में कोई नुकसान न हो।

बम को फाइबर ड्रम में डाल दिया गया है। जिसके बाद उसके आसपास सैंड बैग लगा दिए गए हैं ताकि अगर बम किसी वजह से फटे तो इससे आसपास के इलाकों में कोई नुकसान न हो। बम को डिफ्यूज करने के लिए चंडी मंदिर से आर्मी की टीम मंगलवार सुबह पहुंचेगी। आर्मी अधिकारियों के मुताबिक उन्हें देरी से सूचना मिली। अंधेरा होने की वजह से अब बम को डिफ्यूज करने का ऑपरेशन करना संभव नहीं है। यह खतरनाक हो सकता है। इस वजह से इसे टाल दिया गया।

बम से एक किलोमीटर दूर था पंजाब सीएम का घर

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

पंजाब के CM भगवंत मान का घर यहां से 1 किलोमीटर दूर है। इसके पास ही हरियाणा के CM मनोहर लाल का भी सरकारी निवास है। इसे देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस भी अलर्ट हो गई हैं। पंजाब के CM भगवंत मान का घर यहां से 1 किलोमीटर दूर है। इसके पास ही हरियाणा के CM मनोहर लाल का भी सरकारी निवास है। इसे देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस भी अलर्ट हो गई हैं।

बम के बारे में जांच करेगी आर्मी

एक्सपर्ट के मुताबिक यह जिंदा बम है तो स्ट्राइक करने की स्थिति में यह बम फट सकता है। पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जब कबाड़ में खरीदे ऐसे बम को तोड़ने के लिए हथौड़ा या अन्य भारी चीज से वार किया गया तो वह फट गया। इस वजह से पुलिस की टीमें पूरी एहतियात बरत रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक बम में कुछ कोड लिखे हुए हैं। जो देखने में आर्मी के लग रहे हैं। इसी वजह से अब इसकी जांच आर्मी ही करेगी कि बम कहां से आया? पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देने के लिए भी आर्मी के अफसरों से मदद मांगी है।

न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर

यह भी पढ़े - Chhattisgarh: धर्मांतरण के मामले में हिंसक प्रदर्शन, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter