Chhattisgarh: धर्मांतरण के मामले में हिंसक प्रदर्शन, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर सोमवार को बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान भीड़ ने एक चर्च में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा और समझाने पहुंची तो उपद्रवियों ने नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया। उनका सिर फूट गया है। वहीं पथराव में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 2, 2023 • 10:10 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
Chhattisgarh: धर्मांतरण के मामले में हिंसक प्रदर्शन, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल
“Chhattisgarh: धर्मांतरण के मामले में हिंसक प्रदर्शन, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/chhattisgarhuproar-over-conversion-in-chhattisgarh-narayanpur-mob-attacked-police
Copied
Chhattisgarh: धर्मांतरण के मामले में हिंसक प्रदर्शन, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल

डेस्क न्यूज़ - छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर सोमवार को बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान भीड़ ने एक चर्च में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा और समझाने पहुंची तो उपद्रवियों ने नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया। उनका सिर फूट गया है। वहीं पथराव में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी को जगदलपुर रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत एडका के आश्रित गांव गोर्रा में रविवार को इसाई मिशनरी के लोग बैठक कर रहे थे। इस दौरान आदिवासियों से धर्मांतरण को लेकर उनका विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनपर भी हमला किया गया।  इसे लेकर सोमवार को आदिवासी समुदाय ने बंद बुलाया था। सुरक्षा-व्यवस्था में सुबह से ही इलाके में पुलिस फोर्स तैनात थी। एसपी-कलेक्टर भी मौजूद थे।

चर्च में तोड़फोड़ करती भीड़

बताया जा रहा है कि अचानक से प्रदर्शन कर रही भीड़ उग्र हो गई और उसने चर्च पर हमला कर दिया। वहां जमकर तोड़फोड़ करने लगे। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें समझाने के लिए पहुंचे। तभी भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। पथराव किया गया और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।

आदिवासियों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। सभी की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद फोर्स मौके पर है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी भी नारायणपुर के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल इलाके में हालात सामान्य है। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा ही है। वहीं आदिवासियों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया है।

न्यूज़ सोर्स - अमर उजाला

यह भी पढ़े - जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter