जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं

जम्मू के राजौरी में धांगरी गांव में सोमवार सुबह IED ब्लास्ट हुआ। एक बच्ची की मौत हो गई। 5 घायल हैं और इनमें से एक की हालत गंभीर है। धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ, जहां रविवार शाम आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई और 7 घायल हैं।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 2, 2023 • 11:24 AM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं
“जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/nationalnewsjammu-kashmir-terrorist-attack-3-killed-in-firing-in-rajouri-pulwama-grenade-thrown
Copied
जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं
Photo Credit : www.Jagran.com

डेस्क न्यूज़- जम्मू के राजौरी में धांगरी गांव में सोमवार सुबह IED ब्लास्ट हुआ। एक बच्ची की मौत हो गई। 5 घायल हैं और इनमें से एक की हालत गंभीर है। धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ, जहां रविवार शाम आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई और 7 घायल हैं। ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। एक IED मिला था, उसे इलाके से हटा दिया गया है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आशंका जाहिर की है कि रविवार शाम फायरिंग के बाद ही आतंकवादियों ने घर में IED रख दिया होगा।

आतंकियों ने रविवार आधार कार्ड देख की थी हत्याएं

धांगरी में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके खत्म होने के कुछ देर बाद ही एक घर में धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। लोगों ने बताया कि रविवार शाम आतंकवादी आए और लोगों को घरों से बाहर निकाला। वे सभी का आधार कार्ड देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सतीश कुमार (45), प्रीतम लाल (56), शिवपाल (32) की मौत हो गई। चौथे मृतक का नाम अभी सामने नहीं आया है। वही श्रीनगर में रविवार शाम करीब 6 बजे हवाल चौक में आतंकियों ने CRPF के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में जवानों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक नागरिक समीर अहमत मल्ला घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल इसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

पुलवामा में जवान से छीनीराइफल 

रविवार सुबह पौने 12 बजे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में CRPF के जवान से AK-47 राइफल छीन ली गई। रायफल छीनने वाला युवक 25 साल का इरफान बशीर गनी है। शाम तक राइफल छीनने वाले युवक को उसके परिवार के लोग लेकर थाने पहुंचे और हथियार वापस की। इससे पहले आतंकियों ने 183 बटालियन के एक जवान से AK-47 राइफल छीनी थी।

न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर

bolt Latest News

flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
NEW
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
flash_on
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़े - नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter