नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश

शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी बलेनो कार से स्कूटी सवार युवती को पहले टक्कर मारी और फिर उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 2, 2023 • 10:55 AM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश
“नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/delhi-ncrdelhi-case-kanjhawala-accident-most-of-ribs-were-separated-rear-part-was-burnt-away-due-to-road-rubbing
Copied
नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश

डेस्क न्यूज़- दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी बलेनो कार से स्कूटी सवार युवती को पहले टक्कर मारी और फिर उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। इसे देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश पर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी। देर रात में वह एक कार्यक्रम में काम करने के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। दिल्ली अधिकारी इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। हालांकि पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

युवती एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी।।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को किसी ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया। तुरंत पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। साथ ही वाहन का पता लगाने की कोशिश तेज कर दी। इसी बीच 4.11 बजे कंझावला पुलिस को एक और सूचना मिली, कंझावला में सड़क पर एक युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही रोहिणी जिला क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न कोणों से तस्वीरें ली गईं। साथ ही घटना स्थल से साक्ष्य उठाए। पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। 

इस बीच पुलिस ने कार मालिक का पता लगा लिया और अवंतिका से कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना के दौरान कार में सवार एक- एक कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार सुल्तानपुरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। रात 3.53 बजे गश्त के दौरान सुल्तानपुरी थाना प्रभारी ने इलाके में एक स्कूटी को क्षतिग्रस्त हालत में देखा था। जिसे उसने थाने भिजवाया। पुलिस स्कूटी के नंबर के जरिए मामले की जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि यह पीड़िता की स्कूटी है, जिसका शव कंझावला इलाके में मिला है।

bolt Latest News

flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
NEW
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया

पीड़िता दो भाई एक बहन और मां के साथ अमन विहार में रहती थी। उसके पिता का देहांत हो चुका है और मां बीमार रहती है, इसलिए परिवार का पालन पोषण की जिम्मेदारी युवती पर थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। सुल्तानपुरी में शनिवार रात युवती को दस किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार हो गई। शराब के नशे में धुत आरोपी युवक कार से युवती को घसीटते हुए सुल्तानपुरी से जोंटी गांव, कंझावला तक ले गए। अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। आरोपी वापस ग्रे कलर की कार से मंगोलपुरी लौट रहे थे। सुल्तानपुरी में स्कूटी सवार बीस साल की युवती कार की चपेट में आ गई। इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब दस किलोमीटर तक घसीटकर ले गए।

ख़बर सोर्स - अमर उजाला

यह भी पढ़े - जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों की थी हिंदुओं की हत्याएं

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter