राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS और PM ने नहीं की भारत जोड़ो यात्रा की निंदा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 4, 2023 • 11:28 AM  0
देश
NEWS CARD
Logo
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS और PM ने नहीं की भारत जोड़ो यात्रा की निंदा
“राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS और PM ने नहीं की भारत जोड़ो यात्रा की निंदा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/ram-janmabhoomi-trust-general-secretary-champat-rai-praised-rahul-said-rss-did-not-condemn-bharat-jodo-yatra
Copied
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS और PM ने नहीं की भारत जोड़ो यात्रा की निंदा

डेस्क न्यूज़- कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी की। एक दिन पूर्व ही श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी यात्रा की सराहना की थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे।

संघ और प्रधानमंत्री ने भी नहीं की यात्रा की आलोचना

उन्होंने कहा कि मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। न तो संघ और न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, यह नहीं पता लेकिन राष्ट्र को जुड़ना चाहिए।

न्यूज़ सोर्स - अमर उजाला

यह भी पढ़े - नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में बैठी महिला पर कर दिया पेशाब, एयर इंडिया पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter