पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग पर चल सकता है बुलडोजर, जेडीए ने तीन दिन की दिया अल्टिमेटम

- सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में शामिल आरोपी सुरेश ढाका के जयपुर मे संचालित अधिगम कोचिंग पर जेडीए अब एक्शन लेने की तैयारी में है। कोचिंग को शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया।इसमें बताया गया कि कोचिंग की बिल्डिंग 2 आवासीय प्लाट को मिलाकर बनाई गई है। जिस कार्नर प्लाट पर कोचिंग बनी है उसमें सरकारी जमीन भी दबा ली। नोटिस के बाद 3 दिन में जवाब पेश करने का समय दिया है।

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 6, 2023 • 8:35 PM  0
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग पर चल सकता है बुलडोजर, जेडीए ने तीन दिन की दिया अल्टिमेटम
“पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग पर चल सकता है बुलडोजर, जेडीए ने तीन दिन की दिया अल्टिमेटम”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/localrajasthanjaipurnewsrpsc-paper-leak-case-jda-can-take-action-on-suresh-dhaka-institut
Copied
पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग पर चल सकता है बुलडोजर, जेडीए ने तीन दिन की दिया अल्टिमेटम
Photo Credit | Rajasthan Tak

डेस्क न्यूज़- सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में शामिल आरोपी सुरेश ढाका के जयपुर मे संचालित अधिगम कोचिंग पर जेडीए अब एक्शन लेने की तैयारी में है। कोचिंग को शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया।इसमें बताया गया कि कोचिंग की बिल्डिंग 2 आवासीय प्लाट को मिलाकर बनाई गई है। जिस कार्नर प्लाट पर कोचिंग बनी है उसमें सरकारी जमीन भी दबा ली। नोटिस के बाद 3 दिन में जवाब पेश करने का समय दिया है।

बिल्डिंग के मालिक और कोचिंग संचालक को जारी किया नोटिस 

दरअसल, जेडीए की टीम शुक्रवार को गुर्जर की थड़ी सुख विहार स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग का मौका मुआयना करने गई। यहां टीम अब बिल्डिंग के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई। सभी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार करने के बाद बिल्डिंग के मालिक और कोचिंग संचालक को नोटिस जारी किया गया।
जेडीए के एन्फोर्समेंट विंग के चीफ रघुवीर सैनी ने बताया कि हमने टेक्निकल टीम को बिल्डिंग की जांच के लिए भेजा है। इसमें प्रवर्तन शाखा से संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसमें बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक बनी है या नहीं? बिल्डिंग में सैटबेक छोड़ा है या नहीं। बिल्डिंग जिस जमीन पर बनी है उसका टाइटल क्या है यानी वह जमीन कॉमर्शियल उपयोग की है या आवासीय उपयोग की। इनके अलावा अन्य बिन्दुओं पर जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की गई।

बिल्डिंग का नक्शा भी अप्रूव्ड नहीं 

जेडीए सूत्रों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में इंस्टीट्यूट चल रहा है। वह रिहायशी एरिया में और आवासीय उपयोग की जमीन पर बना है। इसके अलावा इस बिल्डिंग का नक्शा भी अप्रूव्ड नहीं है। न ही बिल्डिंग के साइड और बैक सैटबेक छोड़ रखे है। फ्रंट सैटबेक एरिया में भी पार्किंग की जगह पर निर्माण कर रखा है, इसे तोड़ा जा सकता है।
पिछले साल रीट भर्ती पेपर लीक मामले में लिप्त रहे रामकृपाल मीणा की स्कूल की चार मंजिला बिल्डिंग को भी जेडीए ने तोड़ा था। उस समय जेडीए ने जयपुर के गोपालपुरा स्थित जगन्नाथपुरी कॉलोनी में बने एसएस कॉलेज और एसएस पब्लिक स्कूल की 4 मंजिला बिल्डिंग को धराशाई किया। ये बिल्डिंग रामकृपाल की थी। सरकारी जमीन पर बनी थी। उस समय भी जेडीए ने पहले अपने स्तर पर जमीन और बिल्डिंग की जांच करवाई थी। उसके बाद नोटिस जारी करके बिल्डिंग को दो दिन के अंदर जमींदोज कर दिया था।

न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर

bolt Latest News

flash_on
पंचायतीराज चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 95 कार्मिकों को नोटिस जारी, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
NEW
flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ला नीना का असर और अक्टूबर की गर्मी: जानें इस बार कैसी रहेगी राजस्थान में सर्दियों की रंगत
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

यह  भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने छोड़ा आजाद का साथ, दो महीने बाद की कांग्रेस में वापसी, बोले- भावनाओं में बह गए थे

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter