जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने छोड़ा आजाद का साथ, दो महीने बाद की कांग्रेस में वापसी, बोले- भावनाओं में बह गए थे

जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने शुक्रवार को फिर से कांग्रेस जॉइन कर ली। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और पूर्व PCC प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं। ये वही नेता हैं, जिन्होंने दो महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) जॉइन की थी।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 6, 2023 • 7:21 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने छोड़ा आजाद का साथ, दो महीने बाद की कांग्रेस में वापसी, बोले- भावनाओं में बह गए थे
“जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने छोड़ा आजाद का साथ, दो महीने बाद की कांग्रेस में वापसी, बोले- भावनाओं में बह गए थे”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/nationalnewsjammu-kashmir-news-joined-azads-party-two-months-ago-venugopal-said-all-of-them-went-on-leave
Copied
जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने छोड़ा आजाद का साथ, दो महीने बाद की कांग्रेस में वापसी, बोले- भावनाओं में बह गए थे

डेस्क न्यूज़- जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने शुक्रवार को फिर से कांग्रेस जॉइन कर ली। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और पूर्व PCC प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं। ये वही नेता हैं, जिन्होंने दो महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) जॉइन की थी। इस दौरान AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। वेणुगोपाल ने नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि वे भारत जोड़ो यात्रा से पहले अपने घर लौट आए हैं, जो दो हफ्ते के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में एक बड़ा आंदोलन बन गई है, इसीलिए इन सभी नेताओं ने कांग्रेस में वापस आने का फैसला किया है।

यह तो केवल शुरुआत है - कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और जब यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर रही है, तो कांग्रेस की विचारधारा वाले और अखंड भारत चाहने वाले सभी लोग पार्टी में शामिल होंगे। मुझे लगता है कि वे दो महीने की छुट्टी पर गए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या DAP प्रमुख गुलाम नबी आजाद के साथ कांग्रेस में लौटने के लिए कोई बातचीत चल रही है, इस पर वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसी किसी भी बातचीत से इनकार किया है।

पार्टी छोड़ने पर नेताओं ने दी सफाई

पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि कुल 19 नेताओं को शुक्रवार को कांग्रेस जॉइन करना था, लेकिन 17 नेता ही दिल्ली आकर जॉइन कर पाए। यह पहला चरण है और अन्य भी जल्द ही जॉइन करेंगे। इन नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की वजह पूछे जाने पर तारा चंद ने कहा- हम भावनाओं और दोस्ती में बह गए थे और जल्दबाजी में पार्टी छोड़ दी। यह पूछे जाने पर कि वे फिर से कांग्रेस में क्यों शामिल हुए, उन्होंने कहा- मुझ जैसे गरीब आदमी को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया, विधायक बनाया, CLP लीडर बनाया। हम कांग्रेस पार्टी में वापस आए हैं। वहीं, पीरजादा ने कहा कि मैं 50 साल कांग्रेस में रहा हूं, विभिन्न पदों पर काम किया, 4 बार मंत्री रहा हूं। मुझसे भूल हुई थी, मैं जज्बात में आ गया था और तकरीबन दो महीने मुझे नींद नहीं आई थी।

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती यात्रा में शामिल होंगे

यह पूछे जाने पर कि क्या आजाद को यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पर वेणुगोपाल ने कहा कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करते हैं, उनका भारत जोड़ो यात्रा में स्वागत है। हमने समान विचारधारा वाले सभी दलों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती यात्रा में शामिल होंगे और श्रीनगर में राहुल गांधी के साथ चलेंगे।

न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर

यह भी पढ़े- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा - बोलने की आजादी पर नहीं लगा सकते पाबंदी, मंत्रियों की बेतुकी बयानबाजी के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter