सार्थक प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और स्वस्थ राजस्थान का निर्माण संभव-मुख्य सचेतक

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 5, 2026 • 6:57 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सार्थक प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और स्वस्थ राजस्थान का निर्माण संभव-मुख्य सचेतक
“सार्थक प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और स्वस्थ राजस्थान का निर्माण संभव-मुख्य सचेतक”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/meaningful-efforts-can-build-a-green-clean-and-healthy-rajasthan-says-chief-whip-jogeshwar-garg-at-world-environment-day-event-in-jalore
Copied
सार्थक प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और स्वस्थ राजस्थान का निर्माण संभव-मुख्य सचेतक
  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने लवकुश वाटिका में किया पौधारोपण

जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कालाघाटा, रणछोड़ नगर, जालोर स्थित लव कुश वाटिका में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की अध्यक्षता में हरियालों राजस्थान के तहत शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रगतिरत है एवं प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे पेड़-पौधों के माध्यम से हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ राजस्थान का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण जागरूकता के प्रति इस सकारात्मक पहल एवं सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित एवं सशक्त होगा।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं अतिथियों ने लव कुश वाटिका परिसर में पौधारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया एवं उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचेतक ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, उपवन संरक्षक जयदेवंिसंह चारण, एसीएफ भंवरसिंह सोढ़ा, महेंद्र मेघवाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी जालोर भंवर सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवीणसिंह देवड़ा, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, प्रेमाराम देवासी, गणपत सिंह राव बगेड़िया, जयंतीलाल माली, नाथू सोलंकी, ब्रह्माकुमारी बीके रंजू, सुंदर चंपावत, चंद्रावती, गुलाब खान, बाबूसिंह, भरत मीणा, हरिकिशन सहित वन विभाग के कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ स्वीप गतिविधि का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को थीम ‘ट्री ऑफ डेमोक्रेसी 2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजिनक स्थानो पर पौधारोपण किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण एवं मतदान जागरूकता के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter