धवला के ओरण में सीमेंट का स्थाई कुंड पक्षियों को समर्पित, हजारों पक्षी पीएंगे पानी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 5, 2026 • 6:54 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
धवला के ओरण में सीमेंट का स्थाई कुंड पक्षियों को समर्पित, हजारों पक्षी पीएंगे पानी
“धवला के ओरण में सीमेंट का स्थाई कुंड पक्षियों को समर्पित, हजारों पक्षी पीएंगे पानी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/permanent-cement-water-trough-dedicated-to-birds-in-dhawala-oran-thousands-to-get-year-round-water-access
Copied
धवला के ओरण में सीमेंट का स्थाई कुंड पक्षियों को समर्पित, हजारों पक्षी पीएंगे पानी
  • गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाएगा बारहमासी जल स्रोत

जालोर. भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए ढड़नाडी ओरण, धवला क्षेत्र में सीमेंट का स्थाई कुंड बनकर तैयार हो गया है। पर्यावरण प्रेमी रूपसिंह राठौड़ नारणावास व उनके सहयोगियों ने शुभ मुहूर्त में नारियल फोड़कर शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंड में पानी भरकर पक्षियों के लिए समर्पित कर दिया। अब हजारों पक्षियों को सालभर पीने का पानी मिलेगा।  

विज्ञापन

रूपसिंह राठौड़ नारणावास,खुशाल सिंह धवला, ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह धवला, अमर सिंह धवला, रूप सिंह धवला व डूंगर सिंह धवला के सहयोग से बना यह कुंड प्रतिदिन हजारों पक्षियों की प्यास बुझाएगा।  धवला के निकट करीब 40 बीघा से अधिक ओरण भूमि हरे-भरे पेड़ व झाड़ियों से भरी होने के कारण छोटे-बड़े हजारों पक्षियों का प्राकृतिक आवास है। यहां राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या भी काफी अधिक है, लेकिन पहले पक्षियों के पीने के लिए पानी की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं थी। गर्मी में पक्षी पानी के अभाव में दम तोड़ देते थे।  

सीमेंट के 6 कुंडों पर हजारों पक्षी पी रहे है पानी

रूपसिंह नारणावास ने बताया कि परिंदे तो हम हर साल 1 हजार से अधिक बांधते हैं, लेकिन हजारों पक्षियों के लिए स्थाई समाधान जरूरी था। यह सीमेंट का कुंड बनने से पक्षियों को अब बारहमासी पानी मिलेगा। नारणावास पंचायत क्षेत्र में रूपसिंह राठौड़ नारणावास के प्रयासों से अब तक पक्षियों के लिए कम गहराई वाले 6 सीमेंट स्थाई कुंड बन चुके हैं। इन कुंडों पर हजारों पक्षी प्रतिदिन पानी पी रहे हैं, जिससे पक्षियों को बड़ी राहत मिली है।  

जाली वाली तारबंदी से रहेंगे सुरक्षित

पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कुंड के चारों ओर जाली वाली तारबंदी की गई है, ताकि पानी पीते समय पक्षियों को कोई खतरा न हो और वे बिना भय के सुरक्षित पानी पी सकें। आसपास के ग्रामीण भी कुंड में पानी भरने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर रूपसिंह राठौड़ नारणावास , खुशालसिंह , ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह धवला , अमर सिंह धवला , डुंगर सिह धवला , रूपसिंह धवला व हितेष कुमार राणा, चंपालाल आदि मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter