कवराड़ा में 7 करोड़ 26 लाख से बनेगा रामदेव पुल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया शिलान्यास

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 24, 2025 • 6:03 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कवराड़ा में 7 करोड़ 26 लाख से बनेगा रामदेव पुल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया शिलान्यास
“कवराड़ा में 7 करोड़ 26 लाख से बनेगा रामदेव पुल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया शिलान्यास”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 May 2025
https://www.ddthindi.com/ramdev-pul-kawarada-shilanyas-chhagansingh-rajpurohit-2025
Copied
कवराड़ा में 7 करोड़ 26 लाख से बनेगा रामदेव पुल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया शिलान्यास

जालोर. आहोर विधानसभा क्षेत्र के कवराड़ा गांव में शनिवार को 7.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नव स्वीकृत रामदेव पुल का शिलान्यास आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर किया गया। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही थी।

रामदेव मेले के समय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए पुल निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस पुल से अब ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक राजपुरोहित ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मंजूरी दिलाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह थुंबा, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, विभागीय अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

यह पुल क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भविष्य में होने वाले रामदेव मेले को भी सुलभ बनाएगा। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की बड़ी सौगात बताया।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter