तीखी के रमेश जैन बने रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 21, 2026 • 5:59 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
तीखी के रमेश जैन बने रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष
“तीखी के रमेश जैन बने रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/ramesh-jain-becomes-rotary-club-jalore-president-charter-day-celebration
Copied
तीखी के रमेश जैन बने रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष

जालोर. रोटरी क्लब जालोर द्वारा क्लब का 32 वॉ चार्टर-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी पूर्व अध्यक्षों के द्वारा क्लब सदस्यों के साथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं केक काटकर विश्वशांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व प्रांतपाल रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3055 रो. मोहन पाराशर ने कहा कि मानवता की सेवा ही रोटरी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्लब में नए युवाओं को जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को आगे लाने होगा। रोटरी जैसे संगठन के माध्यम से काम करने से सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान क्लब सदस्यों द्वारा रोटरी फाउंडेशन मुहिम के तहत मानवता की सेवा लिए रोटरी फाउंडेशन में सहयोग देने हेतु घोषणा की गयी ताकि रोटरी फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट निरंतर चलते रहे। चार्टर सदस्यों को, जो स्थापना दिवस से ही संगठन का हिस्सा रहे हैं, चार्टर डे के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

चार्टर मेम्बर रोटरियन पूर्व डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष नंदकिशोर जैथलिया ने कहा कि "अपने पेशेवर कर्तव्यों के अलावा आम जनता के कल्याण के प्रति रोटरी क्लब ऑफ जालोर और उसके सदस्यों की भूमिका सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन रमेश जैन को आगामी वर्ष के लिए क्लब अध्यक्ष एवं रोटेरियन हितेश प्रजापत को क्लब सेक्रेटरी मनोनीत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के नव मनोनीत अध्यक्ष रमेश जैन ने क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, साक्षरता के क्षेत्र में रोटरी द्वारा किये गए कार्यों से रोटरी सेवा का पर्याय बन चुका है। आगामी वर्ष में हम सभी सदस्य टीम के रूप में कार्य करते हुए इन सेवा संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए क्लब को डिस्ट्रिक्ट में नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सचिव मंजू चौधरी, रचना जेथलिया, पूर्व अध्यक्ष सपना बजाज, डॉ.पवन ओझा, संजय कुमार, शीला चौधरी, ओम चौधरी, परमानंद भट्ट, सीए जीशान अली सहित रोटरी क्लब जालोर के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter