शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग, मेले में उमड़े श्रद्धालु

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 10, 2026 • 5:48 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग, मेले में उमड़े श्रद्धालु
“शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग, मेले में उमड़े श्रद्धालु”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/sheetla-mata-basoda-fair-jalore-devotees-crowd
Copied
शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग, मेले में उमड़े श्रद्धालु
  • मेले में लोगों ने खरीदारी का लुप्त उठाया
  • मेले को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तेद

जालोर. शहर के सिरे मंदिर मार्ग पर आयोजित शीतला माता मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता को बासोड़ा का भोग लगाने के लिए श्रद्धालु लाइन में लगे दिखे। माता के दर्शन के लिए जाने वालों के लिए नगर परिषद की ओर से पूरी तरह से लकड़ी की रेलिंग लगाकर रास्ता बनाया गया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को माता के दर्शन के लिए जाने में कोई परेशानी नहीं हो।

इधर यातायात व्यवस्था भी काफी सख्त रही। भीड़ भाड़ वाली जगह पर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया इसके लिए बाकायदा पार्किंग स्थल बनाए गए। जिसमें चार पहिया वाहन को पार्क किया गया। वहीं दुपहिया वाहनों के लिए भी व्यवस्था की गई। उससे आगे किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया।

विज्ञापन

मेले में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि धूप काफी होने के बावजूद भी लोगो का जोश कम नहीं हुआ। बता दें कि शीतला माता को बासोड़ा का भोग लगाया जाता है इस दिन लोग ठंडा भोजन ही करते हैं इससे पहले सुबह माता को भोग लगाया जाता है उसके बाद परिवार के लोग भोजन करते हैं, यह भोजन एक दिन पहले यानी रात में बनाया जाता है। 

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह जगह पानी और शरबत के स्टॉल लगते हैं

मेले में आने वालों के लिए युवा जगह जगह पर पानी, शरबत आदि के स्टॉल लगाते हैं ताकि इतनी गर्मी में किसी को कोई परेशानी नहीं हो यह सेवाभावयुवाओं की विभिन्न टोलियां करती है।

विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग से लगाकर मेले तक यह व्यवस्था रहती है। नाथजी की फ़ौज समेत कई टोलिया यह व्यवस्था करती है। 

खरीदारी के लिए विभिन्न दुकानें लगी हुई है

मेले में दर्शन के अलावा लोग खरीदारी का भी लुप्त उठाते हैं इसके लिए पहले से ही दुकानदारों को दुकान का आवंटन कर दिया जाता है। जिसमे घरेलू सामान से लगाकर सजावट व दैनिक उपयोग की चीजें भी उपलब्ध रहती है। बच्चों के लिए झूले भी आकर्षक का केंद्र है जिसमे वे लुप्त उठाते हैं। इस दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही और जगह जगह यातायात पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नगर परिषद की ओर से मेले के आयोजन को लेकर भी व्यवस्था को अंजाम दिया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter