वैभव गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.छोगालाल सुथार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 11, 2026 • 6:37 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
वैभव गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.छोगालाल सुथार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
“वैभव गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.छोगालाल सुथार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/vaibhav-gehlot-pays-tribute-to-senior-congress-leader-chhogalal-suthar-in-jalore
Copied
वैभव गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.छोगालाल सुथार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

जालोर. कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने गुरुवार सुबह 11.00 बजे जालोर पहुंचकर राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर के निवास पर उनके पिता पूर्व नगर अध्यक्ष स्व.छोगालाल सुथार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि वैभव गहलोत ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गहलोत ने कहा कि स्व.छोगालाल सुथार का कांग्रेस एवं समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। साथ ही उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान सवाराम पटेल, वीरेंद्र जोशी, सवाई सिंह चम्पावत, भोमाराम मेघवाल, खसाराम मेघवाल, मुमताज़ अली, विनोद चौधरी,सुष्मिता गर्ग, चतराराम सुथार सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter