मंडला में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनी जनसमस्याएं, घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने के दिए निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 5, 2026 • 6:45 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
मंडला में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनी जनसमस्याएं, घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने के दिए निर्देश
“मंडला में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनी जनसमस्याएं, घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने के दिए निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/ahor-mla-chhagan-singh-rajpurohit-hears-public-grievances-in-mandla-orders-removal-of-electric-line-and-leads-vande-ganga-campaign
Copied
मंडला में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनी जनसमस्याएं, घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने के दिए निर्देश

जालोर. आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को मंडला गांव का दौरा कर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग रखी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आहोर एवं विभागीय कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्युत लाइन को हटाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक ने गांव में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर तेजकरणसिंह बालोत, शेराराम देवासी, लाभूराम देवासी, भैराराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक राजपुरोहित ने "वंदे गंगा" जल संरक्षण-जन अभियान एवं पर्यावरण दिवस पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान" के तहत नगरपालिका नर्सरी परिसर एवं वन विभाग नर्सरी परिसर, आहोर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल बचत एवं हरित विकास को लेकर संवाद भी किया गया, जिसमें लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, विधानसभा संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष किशोरसिंह अजीतपुरा, उपखंड अधिकारी आहोर, वंदे गंगा कार्यक्रम की जयपुर से प्रतिनिधि सुनीता हरितवाल एवं कोमल राजपूत, मंडल महामंत्री रिखबेश सुथार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लादूसिंह बालोत, गोरधनसिंह सांकरणा, नरपतसिंह बिजली, कांतिलाल, अजयपालसिंह सहित उप वन संरक्षक एवं सहायक वन संरक्षक, वन विभाग जालौर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter