हांगकांग वैश्विक महाअधिवेशन में भारत और जालोर का गौरव बढ़ाएंगे प्रबोधक डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 4, 2026 • 6:45 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
हांगकांग वैश्विक महाअधिवेशन में भारत और जालोर का गौरव बढ़ाएंगे प्रबोधक डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान
“हांगकांग वैश्विक महाअधिवेशन में भारत और जालोर का गौरव बढ़ाएंगे प्रबोधक डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/dr-surendra-singh-chauhan-to-represent-india-at-science-together-hong-kong-global-conference-2026
Copied
हांगकांग वैश्विक महाअधिवेशन में भारत और जालोर का गौरव बढ़ाएंगे प्रबोधक डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान
  • ‘साइंस टुगेदर हांगकांग’ के मंच पर मुख्य ‘रिसोर्स पर्सन’ के रूप में आमंत्रित, 5-6 जून को देंगे मुख्य वक्तव्य  

जालोर. सुदूर पूर्व के प्रमुख वैश्विक केंद्र हांगकांग में 5 और 6 जून 2026 को आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जालोर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाण्डवपुर में कार्यरत वरिष्ठ प्रबोधक डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।  

‘साइंस टुगेदर हांगकांग’ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित वैश्विक महाअधिवेशन में डॉ. चौहान को मुख्य ‘रिसोर्स पर्सन’ यानी विषय विशेषज्ञ के रूप में विशेष आमंत्रण मिला है। दिल्ली की पंजीकृत संस्था ‘साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन’ इस सम्मेलन की सह-आयोजक है।  

जर्मनी, नीदरलैंड सहित कई देशों के विद्वान होंगे शामिल

हांगकांग संस्था की अगुवाई में होने वाले इस महाधिवेशन में जर्मनी, नीदरलैंड, नेपाल, मॉरीशस, जापान, मलेशिया, नॉर्वे और थाईलैंड जैसे देशों के ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक, इतिहासकार और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। इन वैश्विक विचारकों के बीच जालौर के डॉ. चौहान को मुख्य वक्तव्य देने का अवसर मिला है, जिसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है।  

विज्ञापन

डॉ. चौहान को यह आमंत्रण उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के आधार पर मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष विद्वानों ने वैश्विक कल्याण के लिए उनके शोध पत्र को उच्च स्तरीय मानते हुए सहर्ष स्वीकार किया।  

क्षेत्र में हर्ष की लहर, मित्रों-शुभचिंतकों ने दी बधाई

सम्मेलन के अंतर्गत 5 जून को मुख्य वैज्ञानिक व सांस्कृतिक सेमिनार और 6 जून को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सत्र आयोजित होंगे। डॉ. चौहान की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों और परिवारजनों में हर्ष की लहर है। बीजेपी मंडल अध्यक्ष सायला नेनमल लखारा, बीजेपी जीवाना मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी और शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष हीर सिंह राठौड़ ने बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही रूप सिंह राठौड़ नारणावास , विक्रम सिंह जाजूसन , रमेशदान पूनावास , नाथू सोलंकी, कल्पेश बोहरा, चंदन सिंह मालपुरा, छगननाथ गोस्वामी पीईईओ मेंगलवा , सजाराम चौधरी पीईईओ भांडवपुर , भांडवपुर छलेन्द्र सिंह,घनश्याम सेन,सोपाराम सुथार, भवंर सिंह सुराणा, सहित सभी मित्रों, वरिष्ठ सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. चौहान को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं और इस वैश्विक प्रवास की सफलता हेतु आत्मीय बधाई प्रेषित की है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter