अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
- प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जालोर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन जालौर से प्रचार वाहन को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, परामर्श तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या को ध्यान में रखते हुए एफसीएम इंजेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए नियमित सत्र भी आयोजित किये जा रहे है, जिससे गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को प्रभावी उपचार मिल सके।

विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले भर में महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण, पोषण एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर महिला स्वास्थ्य जांच शिविर, परामर्श सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भौमाराम चौधरी, चंद्रशेखर जैन, आयुवान सिंह, नरेंद्र कुमार, इमरान बेग, शंकर सुथार, गुलाम खान समेत कई जान मौजूद थे।