आपदा बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 8, 2026 • 6:09 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
आपदा बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
“आपदा बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-collector-directs-planned-disaster-management-and-monsoon-preparedness-ahead-of-flood-and-heavy-rain-risks-2026
Copied
आपदा बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
  • जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न

जालोर. जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में मानसून वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ चक्रवात एवं अतिवृष्टि की स्थिति के दौरान बचाव एवं राहत व्यवस्था के साथ ही बाढ व जलभराव की संभावना को देखते सुरक्षात्मक उपाय के संबंध में चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना के संबंध में निर्देश दिए।

 उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपदा एवं बाढ़ बचाव के संबंध में पूर्व तैयारियाँ सुनिश्चित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रबंधन करें ताकि आपदा के समय उनका समुचित उपयोग किया जा सकंे। उन्होंने कहा कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में जर्जर भवनों का चिन्हीकरण करने के साथ ही शेल्टर होम की वैकल्पिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जावें।

जिला कलक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बांधों के रख-रखाव, फाटक खोलने संबंधी पूर्व तैयारी करने, छोटे बांध, एनीकट व तालाबों का जायजा लेकर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए।  

जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों, पेयजल पाईप लाईनों व सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें ताकि मानसून के दौरान जिले की विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में सर्वे कर जलभराव वाली बस्तियों व निम्न भूमियों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के साथ रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रांे में नदी-नालों व नहरों में झाड़ी कटाई कार्य करवाने की भी बात कही। उन्होंने रोडवेज एवं परिवहन विभाग को निर्देशित कर वाहन चालकों को तेज बहाव व बहते पानी में किसी भी स्थिति में वाहन नहीं उतारने के लिए पाबंद करने की बात कही।    

जिला कलक्टर ने पुलिस, सिविल डिफेंस व होमगार्ड के अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मोबाइल टीमों का गठन कर उसमें पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति व दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंधन किया जावें। 

विज्ञापन

जिला कलक्टर ने कहा कि पशुपालन विभाग को पशुओं के बचाव व सुरक्षा के साथ ही रोग नियंत्रण हेतु दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तेज बहाव वाली रपटों व नदी-नालों के किनारे रेडियम पेन्टेड चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विद्यालयों एवं छात्रावासों का आपदा की स्थिति में शेल्टर होम के रूप में उपयोग करने की बात कही। 

उन्होंने संबंधित विभागों को राहत बचाव कार्य में काम आने वाले रस्सी, टॉर्च, छाते व रैन कोट, मडपंप, रेत के कट्टे, नौका सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मड पंप व नौकाओं को चालू हालत में रखने के निर्देशित किया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंगारिया व पीएचईडी के एसई संजय शर्मा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter