लू-तापघात के प्रभावी प्रबंधन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ वीरेंद्र हमथानी ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 21, 2026 • 5:58 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
लू-तापघात के प्रभावी प्रबंधन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ वीरेंद्र हमथानी ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
“लू-तापघात के प्रभावी प्रबंधन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ वीरेंद्र हमथानी ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-health-centers-inspection-heatwave-management-dr-virendra-hamthani-instructions
Copied
लू-तापघात के प्रभावी प्रबंधन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ वीरेंद्र हमथानी ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
  • आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन के दिए निर्देश

जालोर. जिले में बढ़ती गर्मी एवं लू-तापघात की संभावित परिस्थितियों के मद्देनज़र उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी द्वारा बागरा, जसवंतपुरा, पावटी चांदूर एवं बूगांव स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. हमथानी ने निर्देशित किया कि लू-तापघात प्रभावित मरीजों के लिए पृथक बेड आरक्षित रखे जाएं तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों एवं चिकित्सा सामग्री की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही औआरएस, आईवी फ्लूड, शीतल पेयजल, कूलिंग व्यवस्थाएं एवं प्राथमिक उपचार संसाधन पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्सा कार्मिकों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर तत्काल उपचार प्रारंभ करने एवं गंभीर मरीजों को समयबद्ध तरीके से उच्च संस्थान पर रेफर करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया। प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर रिपोर्टिंग हेतु निर्देश दिए।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनटीईपी, एनसीडी, एनबीडीसीपी समेत अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को रिकॉर्ड संधारण अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रखने के निर्देश देते हुए कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. हमथानी ने स्वास्थ्य कार्मिकों को लू-तापघात से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।  इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, लैब तकनिशियन कृष्णपाल समेत कई जन मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter