फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के तहत फार्मर आईडी से खाद विक्रय हेतु डीलरों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 14, 2026 • 6:00 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के तहत फार्मर आईडी से खाद विक्रय हेतु डीलरों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
“फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के तहत फार्मर आईडी से खाद विक्रय हेतु डीलरों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/634df4
14 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/634df4
Copied
फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के तहत फार्मर आईडी से खाद विक्रय हेतु डीलरों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

जालोर. कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार के फ्रैमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्रू फार्मर आईडी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को डीलरों एवं विभागीय कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मा सभागार तथा सहायक निदेशक, कृषि (विस्तार) कार्यालय भीनमाल के सभागार में आयोजित किया गया। 

विज्ञापन

कृषि (विस्तार) के संयुक्त निदेशक डॉ. खुमान सिंह रूपावत ने बताया कि अब जिले में यूरिया, डीएपी एवं अन्य सब्सिडीयुक्त उर्वरकों की बिक्री फार्मर आईडी के माध्यम से ही की जााएगी। इसका उद्देश्य पात्र किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने तथा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।

विज्ञापन

प्रशिक्षण में पॉस मशीन पर फार्मर आईडी के माध्यम से लॉगिन एवं सत्यापन, आधार लिंक्ड फार्मर आईडी नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था, फसल एवं रकबे के आधार पर उर्वरक की सीमा निर्धारण तथा दैनिक स्टॉक एवं बिक्री के ऑनलाइन मिलान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीलरों को स्टॉक बोर्ड एवं रेट लिस्ट संधारित करने तथा प्रत्येक किसान को पॉस रसीद उपलब्ध करवाना अनिवार्य बताया गया। बिना फार्मर आईडी के खाद का विक्रय करने वाले डीलर के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी डीलरों को पॉस मशीन अपडेट रखने तथा किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

प्रशिक्षण में कृषि (विस्तार) के उप निदेशक मुकेश कुमार शर्मा, कृषि (विस्तार) जालोर के सहायक निदेशक सागरमल कुमावत, कृषि (विस्तार) भीनमाल के सहायक निदेशक मोतीलाल सैनी, उप जिला नोडल अधिकारी जया श्रीमाली, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कार्मिक व जिले के थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter