जिला न्यायाधीश ने किया केयर होम का निरीक्षण, बालकों से से किया संवाद

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 11, 2026 • 6:19 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जिला न्यायाधीश ने किया केयर होम का निरीक्षण, बालकों से से किया संवाद
“जिला न्यायाधीश ने किया केयर होम का निरीक्षण, बालकों से से किया संवाद”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/07c597
11 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/07c597
Copied
जिला न्यायाधीश ने किया केयर होम का निरीक्षण, बालकों से से किया संवाद

जालोर. स्वामी श्री आत्मानंद सेवा संस्थान की ओर से संचालित वात्सल्य चिल्ड्रन होम का मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्ना लाल जाट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने होम में रह रहे बालकों से संवाद कर उनकी शिक्षा, दिनचर्या एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बन्ना लाल जाट के संस्थान आगमन पर संस्थान निदेशक अमृत पुरोहित ने सहित अन्य ने न्यायाधीशों का स्वागत किया। इस अवसर पर पुरोहित ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा-परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बालकों के लिए उपलब्ध शिक्षा, आवास एवं अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान केयर होम परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें स्वच्छ वायु मिलती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर साल अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर बड़े करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन डिम्पल आचार्य, ऋषभ आचार्य, भंवरलाल गोयल, केराराम चौधरी, सुरेश कुमार रावल, प्रीतम राजपुरोहित विनोद कंवर सहित संस्थान का स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter