महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 10, 2026 • 6:01 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष
“महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/5f28d1
10 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/5f28d1
Copied
महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष
  • चुनाव संपन्न होने के बाद एडवोकेट महेंद्र राठौड़ को मिली जिम्मेदारी, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प
  • दिसंबर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन

जालोर. समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर (पाली - जालौर - सिरोही) के चुनाव संपन्न होने के बाद एडवोकेट महेंद्र राठौड़ जालोर को संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राठौड़ ने समाज के हित में सक्रियता से कार्य करने तथा युवाओं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

विज्ञापन

राठौड़ पूर्व में श्री यादे सेवा संस्थान जालौर में कोषाध्यक्ष के पद पर कई सामाजिक कार्यक्रमों जैसे स्नेह मिलन , मेला महोत्सव अड़तालीस पारा पट्टी , सामूहिक विवाह समारोह का अनुभव व अपनी सामाजिक सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान में उपाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि उक्त संस्थान की ओर से आगामी दिसंबर में समस्त प्रकार के प्रजापति, मारू, कुंभकार एवं जो भी कुम्हार नामों से जाने जाते सभी के लिए प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समारोह के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संस्थान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और युवाओं के मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्य करेगा। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाजबंधुओं ने एडवोकेट महेंद्र राठौड़ का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उक्त चुनाव संपन्न कराने में संस्थान संयोजक एडवोकेट ललित मेड़तिया सुमेरपुर, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, अधिवक्ता कैलाश कुमावत बाली, प्रशांत प्रजापत भीनमाल, प्रकाश जालोरा, रमेश मुलेवा, रमेश आर्य, राजेश मालवीय शिवगंज, ललित सोंगर पाली, बाबूलाल कुमावत आबूरोड, अर्जुन मालवीया, दिनेश कुमार, विष्णु टांक पिंडवाड़ा, एडवोकेट संदीप प्रजापति अहमदाबाद, सीए कमलेश चांदोरा डोंबिवली आदि पाली-जालौर-सिरोही के समस्त प्रजापति बंधुओं व सामाजिक संगठनो ने मिलकर चुनाव कार्यों को संपन्न करवाया तथा कार्यकारिणी की घोषणा अगली मीटिंग की आम सभा में की जाएगी!

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter