एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 28, 2026 • 8:11 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित
“एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/ndrf-conducts-school-safety-program-at-pm-shri-government-school-bhinmal
Copied
एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित

जालोर . 06वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा उपखण्ड अधिकारी भीनमाल मोहित कासनिया के समन्वय में टीम 6एन, ई/06 बटालियन, एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने हेतु उन्हें प्रशिक्षित करना था।

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की भूमिका, आपदा प्रबंधन अधिनियम, विभिन्न प्रकार की आपदाओं, रक्तस्राव नियंत्रण, सिर की चोट का प्राथमिक उपचार, आंख एवं शरीर में धंसी वस्तु की चोट का प्रबंधन, कंधे के अव्यवस्था (डिसलोकेशन) का स्थिरीकरण, पेल्विक स्प्लिंटिंग, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की विभिन्न तकनीकों, वयस्क एवं शिशु सीपीआर, एफबीएओ, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटेशन डिवाइस तथा अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आग के विभिन्न वर्गों, अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा फायर ड्रिल का लाइव प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के 44 स्टाफ सहित एवं 1,125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एनडीआरएफ ने विद्यालय समुदाय से अपील की कि आपदा के समय घबराने के बजाय प्रशिक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से कार्य करें तथा अपने परिवार एवं समाज में भी आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। एनडीआरएफ का यह अभियान विद्यालयों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण की संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित एवं आपदा-सक्षम भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter