हिंदवाण रजपूती सम्मेलन में धर्मेंद्रसिंह राठौड़ बोले - आप मुझे दो दिन दे दो, मैं केंद्र सरकार में ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाऊंगा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 5, 2026 • 6:48 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
हिंदवाण रजपूती सम्मेलन में धर्मेंद्रसिंह राठौड़ बोले - आप मुझे दो दिन दे दो, मैं केंद्र सरकार में ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाऊंगा
“हिंदवाण रजपूती सम्मेलन में धर्मेंद्रसिंह राठौड़ बोले - आप मुझे दो दिन दे दो, मैं केंद्र सरकार में ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाऊंगा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/hindwan-rajputi-conference-panchota-dharmendra-singh-rathore-ews-reservation-demand
Copied
हिंदवाण रजपूती सम्मेलन में धर्मेंद्रसिंह राठौड़ बोले - आप मुझे दो दिन दे दो, मैं केंद्र सरकार में ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाऊंगा
  • भाटी बोले, युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लेकिन उन्हें मेहनत करनी होगी
  • पांचोटा स्थित नागणेचिया माता मंदिर में हिंदवाण रजपूती मिलन समारोह आयोजित

जालोर. जिले के आहोर क्षेत्र के पांचोटा स्थित नागणेची माता मंदिर में रविवार को हिंदवाण रजपूती मिलन समारोह एवं जोधपुर प्रांत का सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ एवं शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी रहे। कार्यक्रम में कवला मठ के हरिपुरी महाराज का सानिध्य रहा। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का साफा पहनाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि राजनीति श्रेष्ठ चीज है और अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए ताकि राजनीति भी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि अच्छा राजा बनने के लिए वनवास काटना पड़ता है।

विज्ञापन

उन्होंने ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि केंद्र सरकार ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिया, लेकिन जब इसका अध्ययन किया तो कई जातियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था क्योंकि कठिन शर्ते इसमें शामिल थी, लेकिन राजस्थान में हम इस प्रारूप लेकर राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास जाकर इस बात को रखा तो उन्होंने अपने अधिकारियों से इसकी समीक्षा करने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने 8 लाख आय की शर्त को छोड़कर बाकी शर्ते हटा दी, जिसके बाद ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ हम लोगों को मिलने लगा।

विज्ञापन

राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार को भी शर्ते हटानी चाहिए जिससे भारत सरकार की नौकरियो में भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने आव्हान किया कि आप मुझे दो दिन दे दो, मैं आपको केंद्र सरकार से ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाऊंगा। 

जालोर जिले से मेरा लगाव-भाटी

समारोह को संबोधित करते हुए शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि मेरा हमेशा से ही जालोर जिले से लगाव रहा है और जब भी यहां आता हूँ तो घर जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि जालोर सिरोही में हम बहुसंख्यक है, लेकिन राजनीति में पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि युवाओं में बहुत कुछ करने की क्षमता हैज़ लेकिन उन्हें आराम की बजाय मेहनत करनी होगी। भाटी ने योग्य लोगों को राजनीति में आगे लाने की बात करते हुए छत्तीस कौम को साथ लेकर चलने की बात कही। कार्यक्रम को मोहनसिंह चितलवाना, जयेन्द्र सिंह गलथनी, रामसिंह चारनीम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए श्रवणसिंह चूंडा ने सभी आभार जताया। मंच संचालन परबतसिंह खिंदारागांव ने किया। इस दौरान करणवीर सिंह भाद्राजून, भंवरसिंह डोडियाली, नागणेचिया माता ट्रस्ट अध्यक्ष जब्बरसिंह तरवाडा, रतनसिंह बाखासर, लालसिंह धानपुर, भवानीसिंह जादरी, दिलीपसिंह मांडाणी, भवानीसिंह बाकरा, शैलेन्द्र सिंह कवला, हिंदूसिंह दूठवा, सुमेरसिंह कुम्पावत समेत बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter