30 साल बाद जालोर में बनेगा ओबीसी का जिला प्रमुख
- जालोर जिला प्रमुख सीट ओबीसी के लिए आरक्षित, जालोर, सांचौर व भीनमाल निकाय सीट सामान्य व सायला एससी व आहोर ओबीसी के लिए सुरक्षित
- स्थिति साफ होने के बाद दावेदार अब वार्ड की लॉटरी का कर रहे इंतजार
जालोर. जयपुर में गुरुवार को निकाय अध्यक्ष, सभापति व 41 जिलों प्रमुख की लॉटरी निकाली गई। जालोर जिले प्रमुख पद के लिए ओबीसी आरक्षित की गई। इससे करीब तीस साल बाद जालोर में ओबीसी का जिला प्रमुख बनेगा। इससे पहले ठाकराराम कलबी जिला प्रमुख रहे थे।जिसमें जालोर जिले के जालोर नगर परिषद सभापति पद समेत सांचोर, भीनमाल, सायला व आहोर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए लॉटरी निकाली गई। जिसमें जालोर नगर परिषद में अनारक्षित ओपन( सामान्य) के लिए लॉटरी खुली। वहीं भीनमाल व सांचोर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित ओपन(सामान्य) व आहोर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी व सायला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एससी ओपन के लिए लॉटरी खुली।
विज्ञापन
इसके बाद अब 17 अगस्त को प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर परिषद, पालिका आदि के वार्डो के लिए लॉटरी स्थानीय स्तर पर निकाली जाएगी। वहीं 18 अगस्त को सरपंच, वार्ड सदस्य के लिए लॉटरी निकालने की प्रकिया होगी। इधर गुरुवार 13 अगस्त को नगर निकाय के सभापति व अध्यक्ष पद के लिए निकाली लॉटरी के बाद दावेदारों में काफी उत्साह देखा गया और राजनीति में अपना भाग्य आजमाने के इच्छुक उम्मीदवार अपने आपमे सोशल मीडिया अकॉउंट पर अपनी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से चर्चा भी कर रहे हैं।
सुबह लॉटरी खुलने की देखी गई उत्सुकता
गुरुवार सुबह जयपुर में नागरीय निकाय व जिला प्रमुख पद के लिए लॉटरी खुलनी थीज़ इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही, हर कोई यह जानने को लालायित दिखा कि किस नगर परिषद/पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कौनसी सीट खुलेगी, जैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी आती हर कोई उसको अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर वायरल करने के लिए उत्साहित देखा गया। इधर दोपहर बाद जिला प्रमुख के पद को लेकर भी काफी उत्सुकता देखी गई।जालोर जिला प्रमुख के लिए ओबीसी ओपन के लिए लॉटरी खुली तो कई दावेदार जो पहले से अंदर ही अंदर इस पद पर नजर गड़ाए बैठे उनमे खुशी देखी गई। हालांकि अभी वार्ड के लिए लॉटरी शेष है। इसके बाद स्थिति सपष्ट हो जाएगी।
बता दें कि पिछली बार जालोर में जिला प्रमुख पद एसटी के लिए आरक्षित था जो अब बदलकर ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं जालोर नगर परिषद में एससी के लिए आरक्षित था जो अब सामान्य हो गया है।