सात सड़कों का होगा डामरीकरण दस का नवीनीकरण, आवागमन होगी सहूलियत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 5, 2026 • 5:58 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
सात सड़कों का होगा डामरीकरण दस का नवीनीकरण, आवागमन होगी सहूलियत
“सात सड़कों का होगा डामरीकरण दस का नवीनीकरण, आवागमन होगी सहूलियत”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/da341a
5 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/da341a
Copied
सात सड़कों का होगा डामरीकरण दस का नवीनीकरण, आवागमन होगी सहूलियत

? सरकारी मुख्य सचेतक गर्ग की मांग पर सानिवि मंत्री ने दी स्वीकृति

जालोर. पंचायत समिति क्षेत्र में राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 17 गांवों में सड़क नवीनीकरण व डामरीकरण की स्वीकृति जारी की है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बे समय से चली आ रही सड़कों की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं आवागमन में सुविधा होंगी।

जानकारी के अनुसार सायला क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा सरकारी मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग को दौरे के दौरान नवीन सड़क निर्माण,डामरीकरण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया था। सरकारी मुख्य सचेतक गर्ग को क्षतिग्रस्त सड़कों,ग्रेवल सड़कों की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए उनसे होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र ही नवीन निर्माण व डामरीकरण की मांग की थी।विधायक गर्ग ने उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।जिसके बाद गर्ग ने उक्त समस्या को गम्भीरता से लेते हुए जयपुर में उपमुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी से मुलाकात कर सड़कों की समस्या से अवगत कराते हुए स्वीकृति जारी करने की मांग की थी।जिस पर उप मुख्यमंत्री ने गर्ग को जालोर विधानसभा क्षेत्र में आगामी योजना में प्राथमिकता से सड़को के स्वीकृति की बात कही थी।जिसके बाद गत दिनों सरकारी मुख्य सचेतक गर्ग की अनुशंसा पर 7सड़कों के14.40किलोमीटर डामरीकरण के 5करोड़ 50लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।जबकि10सड़को के29.70किलोमीटर के नवीनीकरण के लिए 6करोड़ 47रुपए की स्वीकृति जारी की है।जिस पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि अब जल्द ही उनको सड़कों की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर की ओर टेंडर जारी कर कार्य शुरू करवाने की प्रकिया शुरू कर दी है।ताकि समय पर कार्य हो सके।

आवागमन होगा सुगम

सायला क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण व नवीनीकरण कार्य करने से लम्बे समय से आवागमन में परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को जल्द ही आवागमन में सुगमता मिलेगी।सड़को के जर्जर व जीर्ण शीर्ण होने से काफी दिक्कत हो रही थी।जिससे रात्रि के समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।साथ ही बारिश में हालात और विकट हो जाते थे।

सात सड़कों का होगा डामरीकरण, दस का नवीनीकरण

सायला में मालियों की वाड़ी बाईपास से राजकीय प्राथमिक विद्यालय होते हुए तूरा सड़क तक 3.80किलोमीटर 1करोड़ 35लाख,उम्मेदाबाद खारचिया से हनुमान मंदिर बेरा खड़ीगा तक 1.30किलोमीटर45लाख ,

मेंगलवा मुख्य सड़क से मोमाजी धाम तक सीसी सड़क 0.50किलोमीटर 60लाख,निम्बलाना फाटा से डांगरा गांव तक 2किलोमीटर70लाख,तड़वा से काली माता मंदिर तक बाकरा मार्ग 1किलोमीटर 35लाख,बोरली नाड़ी सांगाना से लुंबा की ढाणी वाया मंगलाराम का बेरा 5.50किलोमीटर 1करोड़85लाख, खरल से सती माता मंदिर तक 0.30किलोमीटर 20लाख रुपए की लागत से डामरीकरण का कार्य होगा।

विज्ञापन

इसी प्रकार नवीनीकरण का कार्य चौराऊ फाटे से गांव तक 1किलोमीटर 47लाख रुपए,स्टेट हाईवे 16से भारतवाडा तक1.20किलोमीटर30लाख,केशवन से डांगरा 3.50किलोमीटर 50लाख,

सांगाना से आलवाड़ा लुंबा की ढाणी 8.20किलोमीटर तक 1करोड़45लाख,हरमू से हिमानियो की ढाणी5.30किलोमीटर 90लाख, कोमता से जेतू सीमा तक 1किलोमीटर 25लाख,सायला से ककाड़ी नाडी तक 1.50किलोमीटर 1करोड़ 20लाख,आसाना गांव से पाथेड़ी थलवाड़ सड़क तक5किलोमीटर 80लाख, बाकरा से धानसा तक 1किलोमीटर 20लाख,संपर्क सड़क दहिवा 2किलोमीटर 40लाख रूपये की लागत से होगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter