विनीता ओझा ने रोटरी क्लब अध्यक्ष पदभार सम्भाला, बोलीं- 'यूनाइट फॉर गुड ' थीम पर इस वर्ष क्लब पर्यावरण, शिक्षा एवं बीमारी रोकथाम पर करेगा काम

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 8, 2025 • 6:28 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
विनीता ओझा ने रोटरी क्लब अध्यक्ष पदभार सम्भाला, बोलीं- 'यूनाइट फॉर गुड ' थीम पर इस वर्ष क्लब पर्यावरण, शिक्षा एवं बीमारी रोकथाम पर करेगा काम
“विनीता ओझा ने रोटरी क्लब अध्यक्ष पदभार सम्भाला, बोलीं- 'यूनाइट फॉर गुड ' थीम पर इस वर्ष क्लब पर्यावरण, शिक्षा एवं बीमारी रोकथाम पर करेगा काम”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/rotary-jalore-president-appointment-2025
Copied
विनीता ओझा ने रोटरी क्लब अध्यक्ष पदभार सम्भाला, बोलीं- 'यूनाइट फॉर गुड ' थीम पर इस वर्ष क्लब पर्यावरण, शिक्षा एवं बीमारी रोकथाम पर करेगा काम
  • दस नए सदस्यों ने रोटरी क्लब की सदस्यता ली

जालोर. रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3055 का शपथग्रहण समारोह शहर के एक निजी रिसोर्ट में सोमवार को विधिवत आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विक्रम पुरी द्वारा ईशवंदना एवं रोटेरियन चेतना श्रीमाली द्वारा फोर वे टेस्ट पठन के साथ हुई। अतिथियों के स्वागत के पश्चात पूर्व अध्यक्ष संजय सुंदेशा ने स्वागत भाषण देते हुए वर्ष 2024-2025 में क्लब द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।कार्यक्रम में पधारे इंस्टालेशन ऑफिसर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3055 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन निगम चौधरी ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीडीजी मोहन पाराशर ,एजी धर्मेश सुथार समेत लगभग 150 रोटरी सदस्यों ने शिरकत की। 

बीमारी रोकथाम के लिए करेंगे जागरूकता शिविर

पदग्रहण के पश्चात अध्यक्ष विनीता ओझा ने अपने वर्ष 2025-26 का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वह रोटरी अंतरराष्ट्रीय की अगले वर्ष के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो के विज़न के अनुसार इस वर्ष की थीम'यूनाइट फॉर गुड ' को लेकर इस वर्ष उनका फोकस पर्यावरण, शिक्षा एवं बीमारी रोकथाम के साथ मेम्बरशिप ग्रोथ और रोटरी फाउंडेशन में बढ़त का रहेगा।

विज्ञापन

इस वर्ष बीमारी रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विभिन्न स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान और नये मेगा प्रोजेक्ट चलाये जाएँगे ।रोटरी द्वारा पोलियो उन्मूलन के बाद एडल्ट लिटरेसी डेवलपमेंट के लिए आरआईएलएम द्वारा रोटरी क्लब और सीएसआर समर्थन के माध्यम से स्कूलों में और पर्यावरण के बड़े प्रोजेक्ट्स किए जाएँगे ।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीडीजी मोहन पाराशर ने अपने उद्बोधन में बताया कि रोटेरियन विविधता, समानता, समावेश के साथ मानव सेवा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साथ मिलकर काम करता है। उन्होंने कहा कि रोटरी एक पूर्ण रूप से मानव सेवा को समर्पित संगठन हैं जो विश्व में पर्यावरण,समुदाय सेवा और शांति के क्षेत्र में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहा है । इंस्टालेशन ऑफिसर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3055 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन निगम चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 'आइए हम सभी एक साथ हाथ थामें और दुनिया भर में मानवीय सेवा और सद्भावना के लिए काम करें। उन्होंने सदस्यों से जीवन बचाने में संगठन की शक्ति को पहचानने और उसे बढ़ाने का आह्वान किया।साथ ही विनीता ओझा को क्लब अध्यक्ष पद पर और मंजू चौधरी को सचिव सहित बोर्ड मेंबर्स को शपथ दिलायी गई।

नए सदस्यों ने ज्वाइन किया रोटरी क्लब

शपथग्रहण समारोह के दौरान 10 नये सदस्यों ने रोटरी क्लब जालोर की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, मीनाक्षी शर्मा, संतोष परिहार, अनिल जोशी, सुरेश सुंदेशा, रतन सुथार, महेश भट्ट, सविता संदेश, प्रेमलता, अर्जुन चौधरी , शाहरुख खान आदि लोगों ने शपथ ग्रहण की । एजी धर्मेश सुथार ने नवनियुक्त अध्यक्ष और कार्यकारिणी को बधाई देते हुए मानव हितार्थ रोटरी का महत्त्व बताया। इस दौरान समुदाय सेवा में सालभर विशिष्ट सेवायें प्रदान करने वाले सदस्यों को बेस्ट रोटेरियन के अवार्ड से नवाजा गया ।कार्यक्रम के अंत में क्लब सेक्रेटरी मंजू चौधरी ने पधारे हुए सभी मेहमानों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सहायक प्रांतपाल रोटेरियन डॉ.पवन ओझा द्वारा किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं और क्लब से पधारे पदाधिकारी सहित रोटरी क्लब से वरिष्ठ रोटेरियन नन्दकिशोर जेथलिया ,कानाराम परमार , रमेश जैन,राजेंद्र प्रजापत, शरद अग्रवाल, तरुण सिद्धावत, रामेश्वर गोयल, डूंगरसिंह मण्डलावत,उत्तम गहलोत , डॉ.प्रकाश बिश्नोई, अनिल त्रिवेदी, मंछीलाल प्रजापत, नितिन सोलंकी ,नरेश देवड़ा,नूर मोहम्मद,रमजान खान,दिनेश सुन्देशा,ओम चौधरी,कैलाश सुथार,उदाराम सुथार,महिला सदस्य अनीता पाराशर,कमला परमार,रचना जैथलिया,सपना बजाज,मंजु चौधरी,नीरा माथुर,विनीता ओझा,शीला चौधरी ,चेतना श्रीमाली,दीपक सुथार,मुकेश चौधरी ,कांता देवी,आर सी सी अध्यक्ष नारायणलाल भट्ट ,ऋषि दवे ,अम्बालाल माली,बसंत ओझा सहित प्रांत आरआईडी 3055 के विभिन्न क्लबों से पधारे अध्यक्ष,सचिव ,सदस्यगण सहित जालोर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter