संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी - यादव

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 24, 2026 • 7:25 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी - यादव
“संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी - यादव”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/sangathan-mein-mehnat-karne-wale-karyakarta-ko-prathmikta-di-jayegi-yadav-jalore-congress-baithak
Copied
संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी - यादव

जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार सुबह 11.00 बजे संग़ठन जिला प्रभारी सुमन यादव के मुख्य आतिथ्य, सह प्रभारी दिलीप चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई।

सर्वप्रथम राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर पंचायतीराज के जनक पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि पीसीसी द्वारा चलाये जा रहे संग़ठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत 01 अप्रेल से 30 अप्रेल तक जालोर जिले के समस्त बूथ स्तर तक संगठन में नियुक्ति की जायेगी, जिले के समस्त ब्लॉक एवम मंडल स्तर तक संगठनात्मक मजबूती प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जायेगी।पद लेकर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों की पार्टी को आवश्यकता नहीं है मेहनत करने वाले पार्टी के सिपाहियों को आगे लाया जायेगा। हम सभी कांग्रेसजन को भाजपा की नाकामियों को आमजन से सामने उजागर करना चाहिए।राजस्थान की भाजपा सरकार जानबूझकर नगर निकाय एवम पंचायतीराज चुनाव को टालने का प्रयास कर रही हैं क्योंकि उनको मालुम हैं कि आज की परिस्थितियों में वह चुनाव नहीं जीत सकते है।

बेठक को सम्बोधित करते हुए सह प्रभारी दिलीप चौधरी ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिये काम करेगा वही आगे बढ़ेगा। जिले में ब्लॉक, मंडल एवम बूथ स्तर तक संग़ठन को और अधिक मजबूत किया जायेगा जिसके तहत पार्टी के प्रति निष्ठा लग्न एवम मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को वरीयता दी जायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती है वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहती हैं।हम लोकतंत्र को बचाने हेतु भाजपा की सच्चाई आमजन तक उजागर करनी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया गया है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार नगर निकाय एवम पंचायतीराज चुनाव को समय पर नही करवाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक जनहितकारी कार्यो को जानबूझकर रोक रही हैं। राजनेतिक द्वेषतापूर्ण जिले में भी कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए ऐतिहासिक कार्यों को रोका जा रहा हमे भाजपा की कथनी और करनी को आमजन तक उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष है हमे जिले के जनहित के मुद्दो को लेकर सरकार को जगाने का कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर आमजन के बीच गलत प्रचार प्रसार कर रही है हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि हम भाजपा द्वारा फैलाये जा रही गलत जानकारी से जनता को अवगत करवाए।

बेठक के पश्चात पीसीसी के निर्देशानुसार महिला आरक्षण पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ दोपहर 1.30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में जिला प्रभारी सुमन यादव ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।जिससे जनता को सच्चाई बताई और भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र को उजागर किया गया।कांग्रेस पार्टी सदैव महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, और 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुए विधेयक के तहत तुरंत महिलाओं को उनका हक़ एवं आरक्षण देने की मांग करती है, जबकि भाजपा इसे परिसीमन और जनगणना की शर्तों में उलझाकर टाल रही है।

बेठक को वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,प्रदेश महासचिव लाल सिंह धानपुर,पूर्व प्रधान डॉ शमशेर अली,महिला जिलाध्यक्ष संतोष कँवर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। में संग़ठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, जीवाराम चौहान, गजेन्द्र सिंह डोडियाली,जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो,एसी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह, नगराध्यक्ष मुमताज अली,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत,रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, गीता श्री मेघवाल, शीला चौधरी, मोती सिंह निम्बलना, केलाश शर्मा, बस्तीमल चौहान, सोनाराम मेघवाल,खीमाराम चौधरी, साकिर खान,मांगीलाल चौधरी, अमीन मोयला, श्रवण ढाका,ईश्वर सिंह बालावत, पारस परिहार, इकबाल खान,नरपत सिंह देवड़ा, दीपाराम मेघवाल,छगनलाल माली,रज्जब मोयला, ओमप्रकाश चौधरी,रज्जब खोखर,आलम खान, फकरुद्दीन मेहर,उम्मेद सिंह चारण,जुबैदा नागोरी,कमल सिंह बालावत सहित तमाम काँग्रेसजन उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter