सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 24, 2026 • 6:12 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
“सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/sundha-mata-ropeway-mein-yatriyon-ke-fansne-ki-soochna-par-safal-mock-drill
Copied
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
  • रोप-वे अटकने की जानकारी पर एनडीआरएफ, एसडीआरफ व मेडिकल टीमें पहुंची मौके पर

जालोर । जसवंतपुरा के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माता मंदिर रोप-वे अटकने से 4 यात्रियों के फंसने की सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना, एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी प्रीति चक, उप पुलिस अधीक्षक भवानीसिंह इंदा, तहसीलदार नीरज कुमारी, बीसीएमओ डॉ. प्रशान्त सेन, जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमानसिंह, ट्रस्ट के व्यवस्थापक जितेन्द्र सिंह व रोप-वे प्रबंधक प्रहलाद राय अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम व मेडिकल टीम ने मौके पर पहुँच कर रोप-वे बंद करवाया तथा आपातकालीन स्थिति होने पर किए जाने वाले बचाव कार्यो के मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया।

       मॉक अभ्यास के दौरान टीमों ने अपने साथ लाए गए बचाव संबंधित उपकरणों एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीकों से रोप-वे पर आपातकाल में फंसे लोगों को बचाने का सफल प्रदर्शन किया जिसमें लोगों का रोप-वे एवेकुशन व घायल लोगों का मौके पर चिकित्सा उपचार देकर स्टेबल किया गया तथा फंसे लोगों को शीट रेपिं्लग, रस्सी व सीट हारनेस के माध्यम से निकाला गया। जरूरतमंद व्यक्ति को सीपीआर देने व अग्निशमन यंत्रों के समुचित इस्तेमाल को लेकर एनडीआरएफ टीम द्वारा डेमोस्ट्रेशन दिया गया। 

विज्ञापन

इस दौरान ट्रस्ट सदस्य, पुलिस, रोप-वे टीम, पीएचईडी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड टीम उपस्थित रही।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter