अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक-उमेश वीर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 22, 2026 • 6:33 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक-उमेश वीर
“अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक-उमेश वीर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
22 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/umesh-veer-inspection-sanchore-sub-jail-legal-services-authority-rights-and-duties
Copied
अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक-उमेश वीर
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया उप कारागृह का निरीक्षण

जालोर . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने बुधवार को उप कारागृह सांचौर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कारागृह में मौजूद बंदियों से वार्तालाप की। कारागृह में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

सचिव ने बंदियों को उनके अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को कहा कि जाने अनजाने में जिस भी कारण से यहां आना पड़ा उस पर आत्मसात करें एवं यहां से बाहर जाने के उपरांत सकारात्मक सोच के साथ समाज में अच्छी छवि बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी जरूरी है, इसलिए अपने कर्तव्यों की पालना भी निष्ठा के साथ करे। इस दौरान उन्होंने बंदियों से उनके प्रकरणों में जमानत, अपील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यदि किसी बंदी अपने प्रकरण में पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो कारागृह के माध्यम से तालुका विधिक सेवा समिति में अपना आवेदन शीघ्र भिजवाए। इस मौके पर सचिव ने बंदियों के बैरकों, रसोई घर आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित उप कारापाल को निर्देश दिए कि बाहर से खरीद किया जाने वाला सामान उचित गुणवत्ता वाला खरीदा जावे। उन्होंने बंदियों को नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter