उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 व 16 मार्च को जालोर जिले के दौरे पर
- सिरे मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम व धर्म सभा में लेंगे भाग
जालोर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 व 16 मार्च को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च, रविवार को दोपहर 1.55 बजे हेलीपैड रिजर्व पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ से हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे सिरे मंदिर रोड़ जालोर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ग्राउण्ड में पहुँचेंगे।

विज्ञापन
दोपहर 3 बजे विद्यालय से प्रस्थान कर पैदल मार्ग द्वारा सायं 4 बजे सिरे मंदिर पहुँच स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसी प्रकार 16 मार्च, सोमवार को प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 9.45 बजे तक श्री रत्नेश्वर महादेव मन्दिर में पूजन-अर्चन कर प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक धर्म सभा में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे सिरे मंदिर से प्रस्थान कर प्रातः 11.50 बजे हेलीपैड स्थल पर पहुँचेंगे, जहाँ से प्रातः 11.55 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्रा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत हेलीपैड स्थल, सभा एवं मंदिर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंप आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन